Speed Test World Geography (विश्व का भूगोल)


हमने एक Free Program तैयार किया है जिसमे आपको प्रत्येक रविवार 5 MCQs उत्तर व व्याख्या सहित मिलेंगे।
अगर आप चाहते है कि आपको भर्तियों के विज्ञापन तथा भूगोल के New Updates मिलते रहें तो आप नीचे दिए गए लिंक का प्रयोग करके सीधे जुड़ सकते है। 

फ़ेसबुक के लिये लिंक
वाट्सएप के लिए लिंक
टेलीग्राम के लिये लिंक
👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇

आइए देखते है आज के प्रश्न

Q1:- वायुमंडल के बारे में निम्नलिखित बातें बताई जाती हैं-

(1) सैकड़ों किमी. ऊंचाई तक फैला यह संकेंद्र परतों का गैसीय
आवरण है।
(2) गुरुत्वाकर्षण शक्ति के कारण यह पृथ्वी से अलग-अलग नहीं
हो सकता।
(3) इसकी सबसे निचली परत को 'स्ट्रेटोस्फियर' कहा जाता है।

उपर्युक्त कथनों में एक या अधिक सही हो सकते हैं। निर्णय कीजिए
कि कौन-कौन सही हैं और सही उत्तर दिए गए क्रम के अनुसार
उत्तर-पत्रक पर अंकित कीजिए-
(a) 1, 2 और 3 सही हैं।
(b) 1 और 2 सही हैं।
(d) 1 और 3 सही हैं।
(c) 2 और 3 सही हैं।

उत्तर - (b)
व्याख्या:- पृथ्वी के चारों तरफ सैकड़ों किमी की ऊंचाई में व्याप्त गैसीय आवरण को
'वायुमंडल' कहा जाता है। 
पृथ्वी की गुरुत्वाकर्षण शक्ति के कारण ही यह वायुमंडल उसके साथ टिका हुआ है। 
पृथ्वी की वायुमंडलीय परतों में क्रमशः नीचे से ऊपर की ओर क्षोभमंडल (Troposphere), समताप मंडल (Stratosphere), मध्यमंडल (Mesosphere), तापमंडल (Tharmosphere),आयनमंडल (Ionosphere) तथा बहिर्मंडल (Exosphere) स्थित हैं। 
अतः कथन (1) एवं (2) सत्य तथा कथन (3) असत्य है।

Q2:- यदि एक पर्यवेक्षक उत्तरी गोलार्द्ध में पवन की ओर पीट करके खड़ा है, तो दाब उनके दाएं हाथ की अपेक्षा बाएं हाथ पर निम्न होता है और दक्षिणी गोलार्द्ध में दाब उसके दाएं हाथ पर निम्न होता है। यह नियम कहलाता है?
(a) बायज बैलॉट नियम 
(b) कोरियोलिस बल
(c) फेरेल का नियम
(d) अधिकतम का नियम

उत्तर - (a)
व्याख्या:- बायज बैलॉट नियम के अनुसार, यदि एक पर्यवेक्षक उत्तरी गोलार्द्ध में पवन की ओर पीठ करके खड़ा है, तो दाब उनके दाएं हाथ पर अधिक और बाएं हाथ पर निम्न होता है, जबकि दक्षिणी गोलार्द्ध में दाब बाएं हाथ पर अधिक और दाएं हाथ पर निम्न होता है। यह नियम क्षैतिज पवनों के वायुमंडलीय दाब से संबंध को व्यक्त करता है।

Q3:- स्पेन एवं फ्रांस में उत्तर-पश्चिम से दक्षिण-पूर्व दिशा में बहने वाली स्थानीय पवन कहलाती है-
(a) सिराक्को
(c) मिस्ट्रल
(b) बोरा
(d) फोहन/फान

उत्तर - (c)
व्याख्या:- मिस्ट्रल एक ठंडी ध्रुवीय हवा होती हैं, जो कि रूम सागर के उत्तरी- पश्चिमी भाग खासकर स्पेन तथा फ्रांस को प्रभावित करती है। 
शीतकाल में यूरोप पर उच्च दाब तथा रूम सागर पर निम्न दाब स्थापित हो जाता है। जिस कारण उत्तर-पश्चिम से दक्षिण-पूर्व दिशा में चलने वाली मिस्ट्रल नामक स्थानीय पवन का आविर्भाव होता है। इनके आगमन पर तापमान हिमांक के नीचे गिर जाता है तथा मौसम सर्द हो जाता है।

Q4:- उष्णकटिबंधीय चक्रवातों की उत्पत्ति के लिए आदर्श स्थितियां पाई जाती हैं-
(a) भूमध्यरेखीय महासागरों में
(b) उष्णकटिबंधीय महासागरों के पश्चिमी तटों पर
(c) उष्णकटिबंधीय महासागरों के पूर्वी तटों पर
(d) शांतपवन पेटी में

उत्तर-(b)
व्याख्या:- उष्ण कटिबंधीय महासागरों के पश्चिमी तटों पर अपवेलिंग (Upwelling) के परिणामस्वरूप पूर्वी तट से आए हुए गर्म जल के एकत्र होने से चक्रवातों के लिए आदर्श स्थिति उत्पन्न हो जाती है। 
उष्ण कटिबंधीय चक्रवात, निम्न वायुदाब वाले अभिसरणीय परिसंचरण तंत्र होते हैं। 
ये कर्क और मकर रेखाओं के मध्य (30° उत्तरी से 30° दक्षिणी अक्षांश) उत्पन्न होते हैं। इन अक्षांशों की मेखला में पूर्वी व्यापारिक हवाओं तथा विषुवत रेखीय महासागरीय धाराओं के प्रभाव में ये चक्रवात पूर्व से पश्चिम दिशा की ओर अग्रसर होते हैं।

Q5:- निम्नलिखित कथन उष्णार्द्र जलवायु प्रदेशों से संबंधित हैं-
(1) सामान्यतया इनका विस्तार भूमध्य रेखा के दोनों ओर 5° से 8° अक्षांशों तक है।
(2) वर्षा पूर्णरूपेण संवाहनिक क्रिया द्वारा होती है।
(3) दिन और रात वर्ष पर्यंत लगभग बराबर होते हैं।

उपर्युक्त कथनों में एक या अधिक सही हो सकते हैं। निर्णय कीजिए कि कौन-कौन सही हैं और सही उत्तर दिए गए कथनों के अनुसार उत्तर-पत्रक पर अंकित कीजिए-
(a) 1, 2 और 3 सही हैं।
(b) 1 और 2 सही हैं।
(c) 2 और 3 सही हैं।
(d) 1 और 3 सही हैं।

उत्तर- (a)
व्याख्या:- उष्णार्द्र जलवायु प्रदेश अर्थात उष्ण कटिबंधीय वर्षा वाले (विषुवत रेखीय) जलवायु प्रदेश भूमध्य रेखा के दोनों ओर से 10° अक्षांश तक विस्तृत है। 
इसका विस्तार एवं संकुचन वायुदाब की पेटियों के खिसकाव के साथ बदलता रहता है। 
इस प्रदेश में सूर्य लगभग वर्ष भर विषुवत रेखा पर लंबवत चमकता है तथा वर्ष भर रात और दिन की अवधि में अंतर बहुत कम होता है। 
इस प्रदेश में वर्षा वर्ष भर होती है। यद्यपि इस प्रदेश की अधिकांश वर्षा संवहनीय होती है, परंतु जहां कहीं भी पर्वतीय अवरोधक मिल जाता है, वर्षा की मात्रा अधिक हो जाती है। इस प्रकार तीनों कथन सत्य हैं।


पिछले Speed Test के लिये लिंक पर क्लिक करें।

1पर्यावरण भूगोल 
2 भारत का भूगोल
3 विश्व का भूगोल
4 विश्व का भूगोल
5 विश्व का भूगोल


सबसे अलग और सबसे सटीक एवं अपडेटेड जानकारी के लिये नियमित सर्च करें bhugolvetta.blogspot.com
लेखपाल की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए परीक्षा दृष्टि लाया है शानदार प्रैक्टिस सेट्स।


UPPCS प्री परीक्षा में निश्चित सफलता के लिये अवश्य पढ़ें परीक्षा दृष्टि सामान्य अध्ययन और डाउनलोड करें परीक्षा दृष्टि ऐप।

ऑफलाइन के साथ साथ ऑनलाइन अमेजॉन और फ्लिपकार्ट पर भी उपलब्ध।


नेट/जेआरएफ,TGT, PGT, असिस्टेंट प्रोफेसर, पीएचडी प्रवेश परीक्षा में शानदार सफ़लता पाने के लिये भारत के सबसे बेस्ट संस्थान अजीमुथ इंस्टिट्यूट ऑफ जियोग्राफी की बुकें व नोट्स पढ़ें

अब आप घर बैठे अजीमुथ संस्थान की बुकें व नोट्स मंगा सकते हैं।


प्रयागराज में सिविल सर्विसेज सामान्य अध्ययन वैकल्पिक विषय भूगोल व टीजीटी, पीजीटी, भूगोल विषय के लिये प्रतिष्ठित कोचिंग संस्थान मणि सर क्लासेज में प्रवेश प्रारम्भ है।

अगर आप चाहते है कि आपको भर्तियों के विज्ञापन तथा भूगोल के New Updates मिलते रहें तो आप नीचे दिए गए लिंक का प्रयोग करके सीधे जुड़ सकते है

फ़ेसबुक के लिये लिंक

वाट्सएप के लिए लिंक

टेलीग्राम के लिये लिंक
👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇


प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे IAS, PCS, NET/JRF, TGT, PGT, UPTET, CTET, SSC, RAILWAY, बैंक, पुलिस,लेखपाल,UPSSSC एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों का सबसे पसंदीदा व विश्वसनीय वेबसाइट:- www.bhugolvetta.blogspot.com

इस वेबसाइट पर भूगोल के तथ्यों के साथ- साथ अब राज्य व केंद्र सरकार के अधीन सरकारी नौकरियों के भर्ती के विज्ञापन व तैयारी की रणनीति आदि के विषय मे भी जानकारियां आपको मिलती रहेगी।

इस लिये हमेशा अपडेट रहें और अपने दोस्तों को भी अवगत कराएं।

नोट:- प्रत्येक रविवार को New Speed Test Update किये जायेंगे जिसमे 5 प्रश्न और उसके उत्तर व्याख्या सहित दिए जाएगें।

हम प्रतिदिन नए तथ्य अपडेट करते रहते हैं।

अपने मित्रों व अन्य लोगों को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें।


<script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-3601981125143197"
     crossorigin="anonymous"></script>

हमारा प्रयास कि हम बनायें एक बेहतरीन शिक्षित समाज।


अमित कुमार शुक्ल

Amit Kumar Shukla

Blogger/C.S./G.A.S./Geography

प्रयागराज (उत्तर प्रदेश)







टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जानिए भ्रंश घाटी, रैम्प घाटी, ब्लॉक पर्वत और होर्स्ट पर्वत क्या होते हैं?

विश्व की गर्म एवं ठंडी हवाएं।

परीक्षाओं में भूगोल की प्रमुख पुस्तकें व उनके लेखकों के सम्बंध में पूछे जाने वाले प्रश्न।