Speed Test Geography (25)



(01). दक्षिण-पूर्व एशिया क्षेत्र से दी गई उपयोगी वस्तुओं के निर्यात का (अवरोही क्रम में) सही अनुक्रम हैं-
(A) ताड़ तेल - चीनी - रबर - नारियल (गरी)
(B) रबर- नारियल (गरी) - ताड़ तेल - चीनी
(C)  रबर - ताड़ तेल - चीनी - नारियल (गरी)
(D) ताड़ तेल - रबर - नारियल (गरी) - चीनी

उत्तर:- (B) 
व्याख्या:- दक्षिण पूर्व एशिया के क्षेत्र से निर्यात की जाने वाली दी गयी वस्तुओं में पहला स्थान रबर का है ताड़ के तेल की अपेक्षा दक्षिण पूर्व एशिया के क्षेत्र में नारियल अधिक उगाया किया जाता है नारियल का निर्यात और उपभोग दोनों रूपों में ताड़ के तेल की अपेक्षा अधिक
है। चीनी का उत्पादन के साथ-साथ अत्यधिक उपभोग होने के कारण निर्यात के मामले में यह चौथे स्थान पर है।
अतः विकल्प B सही उत्तर है।

(02). निम्नांकित में कौन-से कथन भारत की लेटेराइट मृदा के बारे में सही हैं?
1. लेटेराइट मृदाएँ प्राय: रंग में लाल होती हैं।
2. लेटेराइट मृदाओं में नाइट्रोजन तथा पोटाश भरपूर होता है।
3. ये राजस्थान तथा उत्तर प्रदेश में पूर्णतया विकसित हैं।
4. इस मृदा में टैपियोका तथा काजू भली प्रकार पैदा होते हैं।
नीचे दिए हुए कूट की सहायता से ही उत्तर चुनिए-
कूट :
(A) 1, 2 तथा 3
(B) 2, 3 तथा 4
(C) 2 तथा 3
(D) 1 तथा 4

उत्तर:- (D) 
व्याख्या:- लेटेराइट मृदा में नाइट्रोजन एवं पोटाश की कमी होती है। लेटेराइट मृदा का विकास उच्च ताप एवं उच्च वर्षा वाले क्षेत्रों में होता है। 
यह मृदा भारत में केरल तथा तमिलनाडु राज्य में पायी जाती है।
अतः विकल्प D सही उत्तर है।

(03). भारत में निम्नांकित में कौन-से नगर रेशम वस्त्र उद्योग से सम्बन्धित नहीं है?
1. मुर्शिदाबाद
2. लुधियाना
3. बड़ोदरा
4. अम्बाला
नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए-
कूट :
(A) 1, 2 तथा 3
(B) 2, 3 तथा 4
(C) 1, 3 तथा 4
(D) 1, 2 तथा 4

उत्तर:- (B) 
व्याख्या:- पश्चिम बंगाल में स्थित मुर्शिदाबाद शहर रेशमी वस्त्र उद्योग के लिये प्रसिद्ध है जबकि पंजाब का लुधियाना, गुजरात का बड़ोदरा, हरियाणा का अम्बाला शहर ऊनी वस्त्र उद्योग के लिये प्रसिद्ध हैं।
अतः विकल्प B सही उत्तर है।

(04). ज्वालामुखी में जलवाष्प के अलावा मुख्य गैसें होती हैं-
(A) सल्फर डाईऑक्साइड, कार्बन डाईऑक्साइड, नाइट्रोजन 
(B) हाइड्रोजन, ऑक्सीजन
(C) कार्बन डाईऑक्साइड, हाइड्रोजन, नाइट्रोजन
(D) नाइट्रोजन, हाइड्रोजन

उत्तर:- (A) 
व्याख्या:- ज्वालामुखी में उद्गार के समय सर्वप्रथम जलवाष्प  और गैसें बाहर निकलती हैं। इनमें जलवाष्प की मात्रा 60-90% तक होती है। अन्य गैसों में सल्फर डाईऑक्साइड,कार्बन डाईऑक्साइड तथा नाइट्रोजन गैसें प्रमुख होती हैं।अतः विकल्प A सही उत्तर है।

(05). भारत में मृदा विस्तार का सही अवरोही क्रम क्या है?
(A) जलोढ़ मिट्टी - काली मिट्टी - लाल मिट्टी - लैटराइट मिट्टी
(B) लाल मिट्टी - लैटराइट मिट्टी - काली मिट्टी - जलोढ़ मिट्टी
(C) जलोढ़ मिट्टी - लाल मिट्टी - काली मिट्टी - लैटराइट मिट्टी
(D) लाल मिट्टी - काली मिट्टी - लैटराइट मिट्टी - जलोढ़ मिट्टी

उत्तर:- (C) 
व्याख्या:- भारत में मृदा विस्तार का अवरोही क्रम इस प्रकार है-
जलोढ़ मिट्टी (43.4%)
लाल मिट्टी (18.6%) 
काली मिट्टी (15.2%) 
लैटराइट मिट्टी (3.7%)

पिछले सभी टेस्ट सीरीज़ के प्रश्नोत्तर एवं उनकी व्याख्या सहित उत्तर के लिये नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:-
👇👇👇👇👇👇👇

प्रतियोगी परीक्षाओं से सम्बंधित अन्य महत्वपूर्ण तथ्यों के लिये नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
👇👇👇👇

PDF today ग्रुप सभी अभ्यर्थियों का स्वागत करता है इस ग्रुप में Competitive Exams (प्रतियोगी परीक्षाओं) के पिछले वर्ष के पेपर,सिलेबस व latest Exams (नवीनतम परीक्षाओं) के पेपर के पीडीएफ हमेशा अपलोड किए जाते हैं। 

अभ्यर्थीगण नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके ग्रुप से जुड़ सकते हैं।
यह प्रोग्राम बिल्कुल निःशुल्क है।
यह जानकारी अपने दोस्तों में भी शेयर करें।
ग्रुप का लिंक
👇👇👇👇 


नियमित भर्तियों के विज्ञापन की जानकारी तथा भूगोल के New Updates के लिये नीचे दी गई वेबसाइट 
को देखते रहें।

दी गई जानकारी अन्य लोगों तक शेयर करें।

हमारा प्रयास कि हम बनायें एक बेहतरीन शिक्षित समाज।

 पं० अमित कुमार शुक्ल "गर्ग"

 Amit Kumar Shukla 

Blogger-

C.S./G.A.S./Geography P.N.06/19,B.N.B+4 प्रयागराज (उत्तर प्रदेश)

सम्पर्क सूत्र:- 9628625577

टेलीग्राम चैनल लिंक
👇👇👇👇👇👇👇

Facebook Link
👇👇👇
Instagram Link
👇👇👇👇👇

Amitshukla.geography

Twitter Link
👇👇👇👇👇


LinkedIn Link
👇👇👇👇👇

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जानिए भ्रंश घाटी, रैम्प घाटी, ब्लॉक पर्वत और होर्स्ट पर्वत क्या होते हैं?

विश्व की गर्म एवं ठंडी हवाएं।

परीक्षाओं में भूगोल की प्रमुख पुस्तकें व उनके लेखकों के सम्बंध में पूछे जाने वाले प्रश्न।