संदेश

अप्रैल, 2023 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

SPEED TEST/MCQ {27}

चित्र
हमने एक  Free Program  तैयार किया है जिसमे आपको इस वेबसाइट पर हमेशा  5 MCQs  उत्तर व व्याख्या सहित मिलेंगे। अगर आप चाहते है कि आपको  भर्तियों के विज्ञापन  तथा भूगोल के  New Updates  मिलते रहें तो फेसबुक और टेलीग्राम के सर्च बार में bhugolvetta.blogspot.com सर्च करके जुड़ सकते है।   वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये अपना नाम,शहर और किस परीक्षा की तैयारी करते है लिख कर 9628625577 पर sms करें। आज का प्रश्न:- Q1. किस राज्य ने वन पंचायत वन प्ले ग्राउंड प्रोजेक्ट की शुरुआत की है? (A) उत्तर प्रदेश (B) हिमाचल प्रदेश (C) बिहार (D) केरल उत्तर:- (D) व्याख्या:- केरल सरकार ने राज्य में पंचायत स्तर पर खेल को बढ़ावा देने के लिये एक नया प्रोजेक्ट वन पंचायत वन प्ले ग्राउंड की शुरूआत की है। इस प्रोजेक्ट के तहत लगभग 450 स्थानीय निकायों को कवर किया जाएगा। Q2. कृत्रिम उपग्रह प्रक्षेपण करने वाला प्रथम देश कौन था? (A) संयुक्त राज्य अमेरिका (B) रूस (C) जर्मनी (D) चीन उत्तर:- (B) व्याख्या:- पहला कृत्रिम उपग्रह का प्रक्षेपण रूस ने किया था तत्कालीन सोवियत संघ (रूस) ने 4 अक्टूबर 1947 को पहला कृत्रिम उपग्रह

उष्ण कटिबंधीय और शीतोष्ण कटिबंधीय चक्रवातों में अंतर।

चित्र
उष्ण कटिबंधीय चक्रवात और शीतोष्ण कटिबंधीय चक्रवातों में अंतर:- उष्ण कटिबंधीय चक्रवात (1). ये चक्रवात उष्ण कटिबंध में 5° से 30° अक्षांशों के बीच दोनों गोलार्द्धों में चलते हैं। (2). भूमध्य रेखा पर कोरियालिस बल के अनुपस्थिति के कारण यहाँ चक्रवात उत्पन्न नही हो पाते हैं। (3).15° अक्षांश तक ये चक्रवात पूर्वी (सन्मार्गी) पवनों के साथ पूर्व से पश्चिम की ओर चलते हैं। 15° से 30° अक्षांशों के बीच इनकी दिशा अनिश्चित रहती है। उसके बाद ये पछुआ पवनों के साथ पश्चिम से पूर्व दिशा में चलकर समाप्त हो जाते हैं। (4).  इनका औसत व्यास 640 किलोमीटर होता है। (5).आकार छोटा होने के कारण इन चक्रवातों में दाब प्रवणता अधिक होती है। (6). दाब प्रवणता अधिक होने के कारण वायु अधिक वेग से चलती है। सामान्यतः वायु की गति 100 से 200 कि.मी./घण्टा होती है। (हरिकेन की गति 120 कि.मी./घण्टे से अधिक,सुपर चक्रवात की गति 200 कि.मी./घण्टे से अधिक होती है) (7). इनकी उत्पत्ति संवहनीय धाराओं के कारण अंतरा उष्ण कटिबंधीय अभिसरण( ITC) के साथ होता है। (8). ये चक्रवात सागरों पर तेज चलते हैं परंतु स्थलों पर पहुँचते पहुँचते कमजो

हिमालय के प्रमुख ग्लेशियर (हिमनद) परीक्षोपयोगी तथ्य।

चित्र
हिमालय के प्रमुख ग्लेशियर (हिमनद) सियाचिन ग्लेशियर लंबाई:- 76 किलोमीटर अवस्थिति:- काराकोरम श्रेणी यह सबसे लंबा हिमालयी ग्लेशियर है। यहीं से नुब्रा नदी निकलती है। बियाफो ग्लेशियर लंबाई:- 62 किलोमीटर अवस्थिति:- काराकोरम श्रेणी हिस्पर ग्लेशियर लंबाई:- 61 किलोमीटर अवस्थिति:- काराकोरम श्रेणी बाल्टोरो ग्लेशियर लंबाई:- 58 किलोमीटर अवस्थिति:- काराकोरम श्रेणी बातुरा ग्लेशियर लंबाई:- 58 किलोमीटर अवस्थिति:- काराकोरम श्रेणी चोगोलुन्गमा ग्लेशियर लंबाई:- 50 किलोमीटर अवस्थिति:- काराकोरम श्रेणी खुर्दोजीन ग्लेशियर लंबाई:- 41 किलोमीटर अवस्थिति:- काराकोरम श्रेणी रिमो ग्लेशियर लंबाई:- 40 किलोमीटर अवस्थिति:- काराकोरम श्रेणी गंगोत्री ग्लेशियर यह उत्तराखंड राज्य का सबसे बड़ा ग्लेशियर है। लंबाई:- 30 किलोमीटर अवस्थिति:- कुमाऊँ हिमालय इस ग्लेशियर से गंगा नदी निकलती है। पिंडारी ग्लेशियर लंबाई:- 30 किलोमीटर अवस्थिति:- पिथौरागढ़ (उत्तराखंड) अलकनंदा की सहायक पिंडार नदी यहीं से निकलती है। पुन्माह ग्लेशियर लंबाई:- 27 किलोमीटर अवस्थिति:- काराकोरम श्रेणी जेमू ग्लेशियर लंबाई:- 26 किलोमीटर अवस्थिति:- कंचनजंगा (

परीक्षा की दृष्टि से पृथ्वी दिवस के विषय मे महत्वपूर्ण तथ्य।

चित्र
विश्व पृथ्वी दिवस (World Earth Day) का इतिहास "पृथ्वी दिवस या अर्थ डे" शब्द को जुलियन कोनिग 1969 ने दिया था।  इस नए आन्दोलन को मनाने के लिए 22 अप्रैल का दिन चुना गया, इसी दिन केनिग का जन्मदिन भी होता है। उन्होंने कहा कि "अर्थ डे" "बर्थ डे" के साथ ताल मिलाता है, इसलिए उन्होंने 22 अप्रैल को पृथ्वी दिवस मनाने का सुझाव दिया था। अर्थ डे को मनाने की शुरुआत 1970 में हुई थी. सबसे पहले अमेरिकी सीनेटर गेलॉर्ड नेल्सन ने पर्यावरण की शिक्षा के तौर पर इस दिन की शुरुआत की थी नेल्सन के आह्वान पर 22 अप्रैल को लगभग दो करोड़ अमेरिकियों ने पृथ्वी दिवस के पहले आयोजन में हिस्सा लिया था। 1970 से प्रारम्भ हुए इस दिवस को आज पूरी दुनिया के 195 से अधिक देश मनाते हैं। पृथ्वी दिवस का थीम विश्व पृथ्वी दिवस 2023 की थीम क्या है?  इस साल विश्व पृथ्वी दिवस 2023 की थीम है  "इन्वेस्ट इन आवर प्लेनेड" पिछले वर्ष 2022 का थीम था ‘इन्वेस्ट इन आवर अर्थ’  मतलब ‘हमारी पृथ्वी में निवेश करें’। वर्ष 2021 में विश्व पृथ्वी दिवस की थीम ‘हमारी पृथ्वी को पुनर्स्थापित

Speed Test Geography {26}

चित्र
Speed Test Geography {26} हमने एक  Free Program  तैयार किया है जिसमे आपको इस वेबसाइट पर हमेशा  5 MCQs  उत्तर व व्याख्या सहित मिलेंगे। अगर आप चाहते है कि आपको  भर्तियों के विज्ञापन  तथा भूगोल के  New Updates  मिलते रहें तो फेसबुक और टेलीग्राम के सर्च बार में bhugolvetta.blogspot.com सर्च करके जुड़ सकते है।   वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये अपना नाम,शहर और किस परीक्षा की तैयारी करते है लिख कर 9628625577 पर sms करें। आज का प्रश्न:- (01):- निम्नलिखित में से कौन सी एक गर्म हवा नही है? (a) नार्वेस्टर (b) जोण्डा (c) ब्लिजार्ड (d) ब्रिकफील्डर उत्तर:- (C) व्याख्या:- ब्लिजार्ड (blizzard) — ये बर्फ के कणों से युक्त एक ठंडी हवा है। जिसका प्रवाह क्षेत्र उत्तरी तथा दक्षिणी ध्रुवीय क्षेत्र साइबेरिया, कनाडा तथा संयुक्त राज्य अमेरिका है। इसकी गति अधिक तीव्र (80-96 किमी० प्रति घंटे) होती है।  इसके आगमन से तापमान अचानक हिमांक के नीचे गिर जाता है, सतह बर्फ से आच्छादित हो जाती है तथा शीत लहर चलने लगती है। संयुक्त राज्य अमेरिका में पश्चिम पूर्व धरातलीय अवरोध के अभाव में ये हवाएँ समस्त मध्यवर्ती मै

अन्वेषण,अनुसंधान और आविष्कार में क्या अंतर है?

चित्र
अन्वेषण,अनुसंधान और आविष्कार में अंतर:- वैसे तो उपर्युक्त तीनों शब्दों का प्रयोग एक जैसा लगता है लेकिन इसमे सूक्ष्मान्तर है। जैसे:- अन्वेषण - आविष्कार की सफलता के लिये किया गया प्रयत्न अन्वेषण कहलाता है। अनुसंधान - लुप्त और सूक्ष्म विषय के व्यवस्थित तरीके से अध्ययन एवं अन्वेषण को अनुसंधान कहते हैं। आविष्कार - अन्वेषण के दौरान मिली सफलता को आविष्कार कहते हैं। पिछले सभी टेस्ट सीरीज़ के प्रश्नोत्तर एवं उनकी व्याख्या सहित उत्तर के लिये नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक  करें: - 👇👇👇👇👇👇👇 टेस्ट सीरीज़ (भूगोल) नियमित भर्तियों के विज्ञापन की जानकारी तथा भूगोल के New Updates के लिये नीचे दी गई वेबसाइट  bhugolvetta.blogspot.com को देखते रहें। दी गई जानकारी अन्य लोगों तक शेयर करें। हमारा प्रयास कि हम बनायें एक बेहतरीन शिक्षित समाज।   पं० अमित कुमार शुक्ल "गर्ग"  Amit Kumar Shukla  Blogger- C.S./G.A.S./Geography  P.N.06/19,B.N.B+4  प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) सम्पर्क सूत्र:- 9628625577 टेलीग्राम चैनल लिंक 👇👇👇👇👇👇👇 Bhugolvetta.blogspot.com Instagram Link 👇👇👇👇👇

जलवायु और उसका वर्गीकरण(Climate And Classification Of Climates)

चित्र
जलवायु (Climate) "दीर्घ कालीन मौसमी दशाओं को जलवायु कहते हैं।"  अर्थात किसी विस्तृत क्षेत्र की औसत मौसमी दशाओं में होने वाले परिवर्तन, को उस स्थान की जलवायु कहा जाता है। जलवायु में तापमान,वायुदाब,वर्षा,आर्द्रता,वायु की गति आदि का योग होता है। किसी स्थान की जलवायु अवस्थाओं को जानने के लिए एक विशिष्ट समयान्तराल को ध्यान में रखा जाता है।  यह समयान्तराल सामान्यतः लगभग 31 वर्ष का होता है। जलवायु को नियंत्रित करने वाले कारक:- (1) अक्षांश (2) तट से दूरी (3) उच्चावच/ऊंचाई (4) हवाएं (5) महासागरीय धाराएं (6) पर्वतीय ढाल जलवायु को प्रभावित करने वाले उपर्युक्त कारकों के  आधार पर विश्व की जलवायु को वर्गीकृत किया गया  है। जर्मनी के प्रसिद्ध जलवायुवेत्ता ब्लादिमीर कोपेन द्वारा दिया गया जलवायु का वर्गीकरण सर्वत्र स्वीकृत है। जलवायु के प्रकार उष्णकटिबन्धीय वर्षा वन जलवायु यह भूमध्यरेखीय जलवायु या सेल्वास भी कहलाती है।  ऐसी जलवायु 0° से 10° उत्तरी-दक्षिणी अक्षांश पेटियों  के बीच पायी जाती है। यहाँ पर दिन रात लगभग बराबर होते हैं तथा  औसत तापमान 24℃ से 27℃ होता है। जिसमे सबसे ठंडे महीने का तापमा