परीक्षा की दृष्टि से पृथ्वी दिवस के विषय मे महत्वपूर्ण तथ्य।

विश्व पृथ्वी दिवस (World Earth Day) का इतिहास

"पृथ्वी दिवस या अर्थ डे" शब्द को जुलियन कोनिग 1969 ने दिया था।  इस नए आन्दोलन को मनाने के लिए 22 अप्रैल का दिन चुना गया, इसी दिन केनिग का जन्मदिन भी होता है। उन्होंने कहा कि "अर्थ डे" "बर्थ डे" के साथ ताल मिलाता है, इसलिए उन्होंने 22 अप्रैल को पृथ्वी दिवस मनाने का सुझाव दिया था।
अर्थ डे को मनाने की शुरुआत 1970 में हुई थी. सबसे पहले अमेरिकी सीनेटर गेलॉर्ड नेल्सन ने पर्यावरण की शिक्षा के तौर पर इस दिन की शुरुआत की थी नेल्सन के आह्वान पर 22 अप्रैल को लगभग दो करोड़ अमेरिकियों ने पृथ्वी दिवस के पहले आयोजन में हिस्सा लिया था।

1970 से प्रारम्भ हुए इस दिवस को आज पूरी दुनिया के 195 से अधिक देश मनाते हैं।

पृथ्वी दिवस का थीम

विश्व पृथ्वी दिवस 2023 की थीम क्या है? 

इस साल विश्व पृथ्वी दिवस 2023 की थीम है 
"इन्वेस्ट इन आवर प्लेनेड"

पिछले वर्ष 2022 का थीम था ‘इन्वेस्ट इन आवर अर्थ’ मतलब ‘हमारी पृथ्वी में निवेश करें’।

वर्ष 2021 में विश्व पृथ्वी दिवस की थीम ‘हमारी पृथ्वी को पुनर्स्थापित करें‘ (Restore Our Earth) थी, तो वहीं 2020 का थीम क्लाइमेट एक्शन  (Climate Action) था।

विश्व पृथ्वी दिवस मनाने का उद्देश्य क्या है?

पृथ्वी दिवस, हर साल 22 अप्रैल को मनाया जाता है, पर्यावरण की रक्षा करने, क्षतिग्रस्त पारिस्थितिक तंत्र को बहाल करने और अधिक टिकाऊ जीवन जीने के लिए एक अनुस्मारक है।

22 अप्रैल को, दुनिया 1970 में आधुनिक पर्यावरण आंदोलन के जन्म के उपलक्ष्य में पृथ्वी दिवस मनाती है। 
यह दिन विभिन्न मुद्दों पर ध्यान आकर्षित करता है जो ग्रह पर कहर बरपा रहे हैं, विशेष रूप से ग्लोबल वार्मिंग और जलवायु परिवर्तन प्रभाव। 

पृथ्वी दिवस न केवल मानव जाति द्वारा निष्पादित खतरनाक गतिविधियों के प्रभाव पर जोर देता है, बल्कि लोगों को उन तरीकों पर चर्चा करने के लिए भी प्रोत्साहित करता है जिससे वे ग्लोबल वार्मिंग को धीमा करने के लिए अधिक स्थायी रूप से रह सकते हैं।

पृथ्वी दिवस के बारे में महत्वपूर्ण तथ्य

पृथ्वी दिवस का प्रतिनिधित्व पूरी दुनिया में पृथ्वी दिवस नेटवर्क नामक संगठन द्वारा किया जाता है।

पृथ्वी शिखर सम्मेलन (1992)

संयुक्त राष्ट्र संघ ने ब्राजील की राजधानी रियो-डी-जेनेरो में 1992 में पर्यावरण और विकास सम्मेलन आयोजित किया इसे अर्थ सम्मिट या प्रथम पृथ्वी शिखर सम्मेलन भी कहा जाता है इस सम्मेलन में वैश्विक सुरक्षा कोष बनाया गया जो ग्लोबल वार्मिंग को रोकने, जैव विविधता के संरक्षण एवं अंतर्राष्ट्रीय जल संसाधनों के प्रदूषण नियंत्रण में सहयोग देगा।

जोहांसबर्ग पृथ्वी सम्मेलन (2002)

सितंबर 2002 में जोहांसबर्ग (दक्षिण अफ्रीका) में दूसरे पृथ्वी सम्मेलन के नाम से चर्चित सतत विकास पर संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन संपन्न हुआ इस सम्मेलन में 1992 में रियो-डी-जेनेरो में हुए पृथ्वी शिखर सम्मेलन में लिए गए निर्णय की प्रगति की समीक्षा की गई थी।

"प्रकृति में इतनी ताकत होती है कि वह हर मनुष्य की “जरुरत” को पूरा कर सकती है लेकिन पृथ्वी कभी भी मनुष्य के “लालच” को पूरा नही कर सकती है।"
                                    - महात्मा गांधी



पिछले सभी टेस्ट सीरीज़ के प्रश्नोत्तर एवं उनकी व्याख्या सहित उत्तर के लिये नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:-
👇👇👇👇👇👇👇



नियमित भर्तियों के विज्ञापन की जानकारी तथा भूगोल के New Updates के लिये नीचे दी गई वेबसाइट 
को देखते रहें।

दी गई जानकारी अन्य लोगों तक शेयर करें।

हमारा प्रयास कि हम बनायें एक बेहतरीन शिक्षित समाज।

 पं० अमित कुमार शुक्ल "गर्ग"

 Amit Kumar Shukla 

Blogger-

C.S./G.A.S./Geography P.N.06/19,B.N.B+4 प्रयागराज (उत्तर प्रदेश)

सम्पर्क सूत्र:- 9628625577

टेलीग्राम चैनल लिंक
👇👇👇👇👇👇👇

Instagram Link
👇👇👇👇👇

Amitshukla.geography

Twitter Link
👇👇👇👇👇


LinkedIn Link
👇👇👇👇👇

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जानिए भ्रंश घाटी, रैम्प घाटी, ब्लॉक पर्वत और होर्स्ट पर्वत क्या होते हैं?

विश्व की गर्म एवं ठंडी हवाएं।

परीक्षाओं में भूगोल की प्रमुख पुस्तकें व उनके लेखकों के सम्बंध में पूछे जाने वाले प्रश्न।