Speed Test Geography (32)


टेस्ट सीरीज के क्रम में यह 32 वाँ टेस्ट है पिछले सभी टेस्ट सीरीज़ के प्रश्नोत्तर एवं उनकी व्याख्या सहित उत्तर के लिये नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:-

आइये आज के प्रश्नों को देखते हैं-

Q1:- वैश्विक भुखमरी सूचकांक 2023 में भारत को कौन सा स्थान प्राप्त हुआ है?
(a) 107 वाँ 
(b) 102 वाँ 
(c) 111 वाँ 
(d) 105 वाँ
उत्तर :- (c)
व्याख्या :- वैश्विक भुखमरी सूचकांक (GHI - 2023) में भारत को 111वां स्थान प्राप्त हुआ है।

भारत का GHI स्कोर 28.7 है।

जबकि गत वर्ष भारत को 107वां स्थान (121 देशों में) प्राप्त हुआ था।

GHI - 2023 में भारत का अपने पड़ोसी देशों - चीन (1-20),श्रीलंका (60वां स्थान), नेपाल (69वां स्थान), बांग्लादेश (81वां स्थान) तथा पाकिस्तान (102वां स्थान) की तुलना में निचली रैंक प्राप्त हुई है।

Q2:- कावेरी नदी का उद्गम स्थल है?
(a) सह्याद्रि पहाड़ी 
(b) ब्रह्मगिरि पहाड़ी 
(c) गवालीगढ़ पहाड़ी 
(d) अमरकंटक पहाड़ी 
उत्तर :- (b)
व्याख्या :- कावेरी नदी (Kaveri River) कर्नाटक के कोडागु (कुर्ग) जिले में ब्रह्मगिरि पहाड़ी से निकल कर लगभग 800 किमी. लंबाई तथा 81155 वर्ग किमी. अपवाह क्षेत्र में प्रवाहित होती है।

यह तिरुचिरापल्ली के निकट बंगाल की खाड़ी में मिल जाती है।

इसका अपवाह क्षेत्र केरल,कर्नाटक, तमिलनाडु तथा संघ शासित क्षेत्र पुडुचेरी में विस्तृत है।

पहाड़ी से नीचे उतरने के पश्चात कावेरी नदी दक्कन पठार में प्रवाहित होती है, जहां यह श्रीरंगपट्टनम, शिवसमुद्रम एवं श्रीरंगम द्वीपों का निर्माण करती है।

Q3:- स्वेज नहर के दोनों सिरों पर स्थित पत्तन-युग्म है-
(a) काहिरा तथा अलेक्जेंड्रिया
(b) स्वेज तथा काहिरा
(c) काहिरा तथा पोर्ट सईद
(d) पोर्ट सईद तथा तेवफिक पोर्ट 
उत्तर - (d)
व्याख्या:- स्वेज नहर मिस्र के सिनाई प्रायद्वीप में बनाई गई विश्व की सबसे बड़ी कृत्रिम नहर है।

भूमध्यसागर और लाल सागर को जोड़ने वाली इस नहर के दक्षिणी सिरे पर स्वेज शहर में तेवफिक बंदरगाह (Tewfik Port) और उत्तरी सिरे पर पोर्ट सईद (Port Said) बंदरगाह स्थित है।

इस नहर के बन जाने से यूरोप और एशिया के बीच की दूरी काफी कम हो गई है क्योंकि इसके बनने से पूर्व यूरोप से एशिया और एशिया से यूरोप जाने वाले जहाजों को अफ्रीका महाद्वीप का चक्कर लगाकर जाना होता था।

स्वेज नहर विश्व की सबसे बड़ी पोतवाहक नहर है।

Q4:- हाल ही में कमल के पुष्प की नई प्रजाति विकसित की गईं है जिसका नाम है?
(a) नमो 108
(b) तिरंगा 108
(c) पुष्कर 
(d) सरसिज 
उत्तर :- (a)
व्याख्या :- कमल पुष्प की विकसित नई प्रजाति का नाम नमो 108 (Namoh 108) है।

अन्य महत्वपूर्ण तथ्य:-
अनावरण:- 19 अगस्त, 2023 को
अनावरणकर्त्ता:- केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह
नए कमल में पंखुड़ियां:- 108

इसे वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद-राष्ट्रीय वनस्पति अनुसंधान संस्थान (CSIR -NBRI), लखनऊ द्वारा विकसित किया गया है।

इसके खिलने का समय मार्च से दिसंबर तक है।

Q5:- विश्व की सबसे ऊँची सड़क कहां बनाई जा रही हैं?
(a) तिब्बत में 
(b) भूटान में 
(c) लद्दाख में 
(d) नेपाल में 
उत्तर :- (c)
व्याख्या :- लद्दाख के डेमचोक सेक्टर में सीमा सड़क संगठन (BRO) द्वारा विश्व की सबसे ऊँची सड़क का निर्माण किया जा रहा है।

इस सड़क का नाम लिकरू -मिग ला -फुकचे रखा गया है।

यह सड़क सैन्य एवं नागरिक उपयोग हेतु बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के उद्देश्य से बनाई जा रही है।

प्रतियोगी परीक्षाओं से सम्बंधित अन्य महत्वपूर्ण तथ्यों के लिये नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
👇👇👇👇

PDF today ग्रुप सभी अभ्यर्थियों का स्वागत करता है इस ग्रुप में Competitive Exams (प्रतियोगी परीक्षाओं) के पिछले वर्ष के पेपर,सिलेबस व latest Exams (नवीनतम परीक्षाओं) के पेपर के पीडीएफ हमेशा अपलोड किए जाते हैं। 

अभ्यर्थीगण नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके ग्रुप से जुड़ सकते हैं।
यह प्रोग्राम बिल्कुल निःशुल्क है।
यह जानकारी अपने दोस्तों में भी शेयर करें।
ग्रुप का लिंक
👇👇👇👇 


नियमित भर्तियों के विज्ञापन की जानकारी तथा भूगोल के New Updates के लिये नीचे दी गई वेबसाइट 
को देखते रहें।

दी गई जानकारी अन्य लोगों तक शेयर करें।

हमारा प्रयास कि हम बनायें एक बेहतरीन शिक्षित समाज।

 पं० अमित कुमार शुक्ल "गर्ग"

 Amit Kumar Shukla 

Blogger-

C.S./G.A.S./Geography P.N.06/19,B.N.B+4 प्रयागराज (उत्तर प्रदेश)

सम्पर्क सूत्र:- 9628625577

टेलीग्राम चैनल लिंक
👇👇👇👇👇👇👇

Facebook Link
👇👇👇
Instagram Link
👇👇👇👇👇

Amitshukla.geography

Twitter Link
👇👇👇👇👇


LinkedIn Link
👇👇👇👇👇

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जानिए भ्रंश घाटी, रैम्प घाटी, ब्लॉक पर्वत और होर्स्ट पर्वत क्या होते हैं?

विश्व की गर्म एवं ठंडी हवाएं।

परीक्षाओं में भूगोल की प्रमुख पुस्तकें व उनके लेखकों के सम्बंध में पूछे जाने वाले प्रश्न।