महत्वपूर्ण टॉपिक आर्थिक क्रियाकलाप

सभी तरह के प्रतियोगी परीक्षाओं में आर्थिक क्रियाकलापों से संबंधित प्रश्न पूछे जाते हैं।

और अभ्यर्थी जानकारी के अभाव में प्रश्नों के गलत उत्तर देकर आ जाते हैं।

आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं में आपके उत्तर गलत न हो इसलिए आर्थिक क्रियाकलापों से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां नीचे दी गई हैं -

सामान्यतः मानव के वह क्रियाकलाप जिससे उसे आय की प्राप्ति होती है उसे आर्थिक क्रियाकलाप कहते हैं।

आर्थिक क्रियाकलापों को प्रमुख रूप से चार भागों में बाँटा जा सकता है—
(I) प्राथमिक क्रियाकलाप (Primary Activities)

(II) द्वितीयक क्रियाकलाप (Secondary Activities)

(III) तृतीयक क्रियाकलाप (Tertiary Activities)

(IV) चतुर्थक क्रियाकलाप (Quarternary Activities)
(I) प्राथमिक क्रियाकलाप
जिन क्रियाकलापों के अन्तर्गत मनुष्य प्राकृतिक संसाधनों या वस्तुओं का सीधा उपयोग करके अपनी आवश्यकताओं तथा इच्छाओं की पूर्ति करता है, उन्हें प्राथमिक क्रियाकलाप कहते हैं।

प्राथमिक क्रियाकलाप प्रत्यक्ष रूप से पर्यावरण पर निर्भर होते हैं इसका प्रमुख कारण यह है कि यह क्रियाकलाप पृथ्वी के प्राकृतिक संसाधनों, जैसे— भूमि, जल, वनस्पति, भवन निर्माण सामग्री तथा खनिजों के उपयोग से सम्बन्धित होते हैं।

प्राथमिक क्रियाकलापों के अन्तर्गत वनों से संग्रहण, आखेट, लकड़ी काटना, घास के मैदानों में पशुचारण, नदियों, झीलों व समुद्रों से मछली पकड़ना, पशुओं से दूध, माँस तथा खालें आदि प्राप्त करना, उपजाऊ मैदानी भागों में कृषि करना तथा खानों से खनिज निकालना आदि आते हैं।

इन क्रियाकलाप के अंतर्गत शामिल व्यक्तियों को लाल कॉलर कार्यकर्ता कहते हैं।
(II) द्वितीयक क्रियाकलाप
ऐसे क्रियाकलाप जिनसे प्राथमिक उत्पादों को अधिक उपयोगी उत्पादों में परिवर्तित किया जाता है उसे द्वितीयक क्रियाकलाप कहते हैं।

इसमें प्राथमिक उत्पादों से नई - नई वस्तुएँ बनायी जाती हैं।

इस क्रियाकलाप में प्रकृति से प्राप्त कच्चे माल का रूप बदलकर उसे और अधिक मूल्यवान बना दिया जाता है।

वस्तुतः इनमें प्रकृति प्रदत्त संसाधनों का प्रत्यक्ष उपयोग नहीं किया जाता अपितु उन्हें साफ, परिष्कृत अथवा उनका रूप परिवर्तित कर उपयोग किया जाता है।

इसके अंतर्गत सभी प्रकार के उद्योग-धन्धे सम्मिलित किये जाते हैं; जैसे—
(i) विनिर्माण उद्योग
(ii) विकसित खनन कार्य
(iii) विकसित मछली आखेट
(iv) विशेषीकृत कृषि तथा
(v) विशेषीकृत पशुपालन आदि।

इस क्रियाकलाप में शामिल व्यक्तियों को नीला कॉलर कार्यकर्ता कहते हैं।
(III) तृतीयक क्रियाकलाप
वस्तुतः तृतीयक क्रियाकलाप सेवा सेक्टर से सम्बन्धित होते हैं।

वे सभी क्रियाएँ जो प्राथमिक तथा द्वितीयक व्यवसाय से उत्पादित वस्तुओं को उपभोक्ता, उद्योगपतियों, आदि तक पहुँचाने में सहायक होती हैं, तृतीयक क्रियाकलाप कहलाते हैं।

तृतीयक व्यवसाय में भौतिक वस्तुओं का उत्पादन नहीं होता अपितु सेवाओं का व्यावसायिक उत्पादन होता है।

तृतीयक क्रियाकलाप में — परिवहन, व्यापार, बैकिंग, संचार, मनोरंजन एवं विभिन्न सेवाएँ सम्मिलित होती हैं।

जिसमें उत्पादन तथा उपभोग करने वाली सेवाएँ शामिल हैं तथा उसे वेतन तथा पारिश्रमिक के रूप में मापा जाता
है।

जैसे—ड्राइवर, नलसाज, बिजली मिस्त्री, तकनीशियन, धोबी, नाई, मोची, दुकानदार, कोषपाल, टीचर, डॉक्टर तथा वकील आदि।

इस क्रियाकलाप के अंतर्गत शामिल व्यक्तियों को पिंक (गुलाबी) कॉलर कार्यकर्ता कहा जाता है।
(IV) चतुर्थक क्रियाकलाप
इस प्रकार के क्रियाकलाप में ज्ञानोन्मुखी सेवा सेक्टर के लोगों को सम्मिलित किया जाता है।

इस क्रियाकलाप में व्यक्ति उच्च शिक्षित दक्ष तथा कुशल होता है।

सूचना प्रौद्योगिकी शोध प्रबन्ध सुरक्षा, उच्च सेवाएँ, प्रशासन, शिक्षा, नियोजन तथा अन्तर्राष्ट्रीय सम्बन्धों आदि से जुड़े क्रियाकलाप इसमें शामिल हैं।

विश्वविद्यालयों के प्रोफेसर, म्यूचुअल फण्ड प्रबन्धक, परामर्शदाता, तकनीकी विशेषज्ञ, सॉफ्टवेयर कर्मी के अतिरिक्त चिकित्सालयों, रंगमंचों, लेखाकार्यों तथा दलाली की फर्मों के कार्यालयों में कार्य करने वाले कर्मी भी इस वर्ग की सेवाओं से सम्बन्धित होते हैं।

चतुर्थक क्रियाओं में शामिल व्यक्तियों को व्हाइट (सफ़ेद) कॉलर कार्यकर्ता कहा जाता है।
योग्य एवं अनुभवी शिक्षकों के सही मार्गदर्शन में निश्चित सफलता प्राप्त करने के लिए प्रयागराज के प्रतिष्ठित संस्थान मणि सर क्लासेज में RO/ARO,UPPCS, LT ग्रेड शिक्षक, GIC प्रवक्ता,TGT, PGT, NET बैच प्रारम्भ
अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए गए नम्बरों पर सम्पर्क करें- 9919805789,8707711417
परीक्षा दृष्टि की बुक ऑनलाइन प्राप्त करने के लिये परीक्षा दृष्टि ऐप डाउनलोड करें ऐप Open करें Books पर क्लिक कर आर्डर करें।
या कोरियर से मंगाने के लिये 9369470010 पर संपर्क करें।
या अमेजॉन, फ्लिपकार्ट से ऑर्डर करें।
अजीमुथ संस्थान की बुक अथवा नोट्स डॉक द्वारा प्राप्त करने के लिये 9460337372 पर सम्पर्क करें या अमेजॉन, फ्लिपकार्ट से ऑर्डर करें।

कुशीनगर के साथ अब हाटा में भी शक्ति सर के मार्गदर्शन में करें NET, TGT, PGT, TET, CTET व अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी।
अधिक जानकारी के लिए 9839445099 पर कॉल करें।

पिछले सभी टेस्ट सीरीज़ के प्रश्नोत्तर एवं उनकी व्याख्या सहित उत्तर के लिये नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:-
👇👇👇👇👇👇👇

प्रतियोगी परीक्षाओं से सम्बंधित अन्य महत्वपूर्ण तथ्यों के लिये नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
👇👇👇👇

PDF today ग्रुप सभी अभ्यर्थियों का स्वागत करता है इस ग्रुप में Competitive Exams (प्रतियोगी परीक्षाओं) के पिछले वर्ष के पेपर,सिलेबस व latest Exams (नवीनतम परीक्षाओं) के पेपर के पीडीएफ हमेशा अपलोड किए जाते हैं। 

अभ्यर्थीगण नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके ग्रुप से जुड़ सकते हैं।
यह प्रोग्राम बिल्कुल निःशुल्क है।
यह जानकारी अपने दोस्तों में भी शेयर करें।
ग्रुप का लिंक
👇👇👇👇 


नियमित भर्तियों के विज्ञापन की जानकारी तथा भूगोल के New Updates के लिये नीचे दी गई वेबसाइट 
को देखते रहें।

दी गई जानकारी अन्य लोगों तक शेयर करें।

हमारा प्रयास कि हम बनायें एक बेहतरीन शिक्षित समाज।

 पं० अमित कुमार शुक्ल "गर्ग"

 Amit Kumar Shukla 

Blogger-

C.S./G.A.S./Geography P.N.06/19,B.N.B+4 प्रयागराज (उत्तर प्रदेश)

सम्पर्क सूत्र:- 9628625577

टेलीग्राम चैनल लिंक
👇👇👇👇👇👇👇

Facebook Link
👇👇👇
Twitter Link
👇👇👇👇👇


LinkedIn Link
👇👇👇👇👇

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जानिए भ्रंश घाटी, रैम्प घाटी, ब्लॉक पर्वत और होर्स्ट पर्वत क्या होते हैं?

विश्व की गर्म एवं ठंडी हवाएं।

वायुदाब पेटियों के बारे में सबसे सरल व सबसे महत्वपूर्ण जानकारी।