भूगोल का महत्व।

भूगोल का महत्व।

भूगोल का महत्व केवल स्नातक,स्नातकोत्तर, एवं प्रतियोगी परीक्षाओं को उतीर्ण करना या अधिकतम अंक हासिल करना ही नही है अपितु हमारे जीवन मे होने वाले बदलाव,रहन सहन,मानव पर्यावरण सम्बन्ध आदि का अध्ययन करना भी होता है।
सभी व्यक्ति मौसमी परिवर्तन एवं घटनाओं से परिचित है
वह बदलते मौसम का पूर्वानुमान लगाता रहता है ऐसा नही है कि सभी व्यक्ति भूगोल विषय के विशेषज्ञ है।
कभी कभी व्यक्ति सटीक पूर्वानुमान लगा लेता है। इस प्रकार अगर देखा जाय तो हर व्यक्ति मौसम में होने वाले परिवर्तन का अध्ययन करता है और मौसम का अध्ययन भूगोल के अंतर्गत ही आता है।
इसलिए यह कहना गलत नही होगा कि प्रत्येक मनुष्य भूगोल का अध्ययन करता है ।
हमारे देश मे तीर्थयात्रा ,भौगोलिक यात्रा करने वाले यात्री भी भूगोल का अध्ययन करते हैं।
वे अपने निवास स्थान को छोड़कर जब किसी दूसरे स्थान की यात्रा करते हैं तो वहां की जलवायु , वनस्पति, आदि से परिचित होते है उस स्थान की जलवायु में अपने आप को किस प्रकार से सामंजस्य स्थापित करना है इस बात की जानकारी से परिचित होते हैं।
इसप्रकार भूगोल हमारे जीवन का बहुत ही महत्वपूर्ण अंग है जिससे कोई भी व्यक्ति अछूता नही है।

                        अमित कुमार शुक्ल

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जानिए भ्रंश घाटी, रैम्प घाटी, ब्लॉक पर्वत और होर्स्ट पर्वत क्या होते हैं?

विश्व की गर्म एवं ठंडी हवाएं।

परीक्षाओं में भूगोल की प्रमुख पुस्तकें व उनके लेखकों के सम्बंध में पूछे जाने वाले प्रश्न।