अंटार्कटिका में नए रिसर्च स्टेशन मैत्री -2 को स्थापित करेगा भारत


हाल ही में,भारत ने वर्ष 2029 तक पूर्वी अंटार्कटिका में एक नया अनुसंधान स्टेशन मैत्री-II स्थापित करने की घोषणा की है, इस नए अनुसंधान केंद्र के लिए उपयुक्त स्थान का चुनाव कर लिया गया है यह मौजूदा भारतीय अनुसंधान बेस, मैत्री के निकट स्थित होगा।

भारत का मौजूदा अनुसंधान केंद्र 'मैत्री' बहुत पुराना हो चुका है। ऐसी स्थिति में नया अनुसंधान केंद्र बनाना आवश्यक हो गया है।

प्रस्तावित परियोजना में अंटार्कटिका के लिए पर्यावरण प्रोटोकॉल के पालन और अंटार्कटिका में भारतीय वैज्ञानिक अनुसंधान की गुणवत्ता में सुधार की परिकल्पना की गई इससे संबंधित सम्पर्क मार्ग के लिए प्रारम्भिक स्थलाकृतिक सर्वेक्षण कार्य जारी है।

इस कार्य योजना के पूरा होने की निर्धारित समय-सीमा का विवरण इस प्रकार है:-

✅ मुख्य योजना का विकास, सलाहकार की नियुक्ति और रूपरेखा बनाने का कार्य: 18 महीने।

✅ निविदा का मसौदा तैयार करना तथा निविदा प्रक्रिया, अनुबंध देना और उस पर हस्ताक्षर करना, सलाहकार द्वारा कार्यस्थल का सर्वेक्षण, साइट पर सड़क की कटान एवं निर्माण कार्य पूरा करना: 18 महीने।

✅ मुख्य भूमि पर पूर्वनिर्माण/खरीद, केप टाउन/अंटार्कटिका/भारतीय सीमा से मुख्य कार्यस्थल तक परिवहन तथा निर्माण कंपनी द्वारा अंटार्कटिका में कार्य पूरा करने की तैयारी में लगने वाला समय: 18 महीने।

✅ निर्माण कंपनी द्वारा अंटार्कटिका में भारतीय सीमा से मुख्य कार्यस्थल और निर्माण तक अंतिम घटकों का परिवहन: 12 महीने।

✅ निर्माण कार्य पूरा होना: जनवरी 2029

अन्य परीक्षापयोगी तथ्य:-

➡️ पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के तहत 1981 से राष्ट्रीय ध्रुवीय और महासागर अनुसंधान केंद्र (National Centre for Polar and Ocean Research) की देखरेख में भारतीय अंटार्कटिका कार्यक्रम का संचालन किया जा रहा है।

➡️ इस क्षेत्र में वैज्ञानिक अन्वेषण के लिए भारत की प्रतिबद्धता को अंटार्कटिका संधि पर हस्ताक्षर के साथ अंतर्राष्ट्रीय मान्यता मिली। 

➡️ इस प्रतिबद्धता के कारण अंटार्कटिका में भारत के अनुसंधान बेस की स्थापना हुई, जिसमें 1983 में दक्षिण गंगोत्री और 1989 में मैत्री शामिल है। 

➡️ भारत का अंटार्कटिका में सबसे नवीनतम अनुसंधान बेस “भारती” है, जिसे लार्समैन हिल्स क्षेत्र में 2012 में चालू किया गया था।

पिछले सभी टेस्ट सीरीज़ के प्रश्नोत्तर एवं उनकी व्याख्या सहित उत्तर के लिये नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:-
👇👇👇👇👇👇👇

प्रतियोगी परीक्षाओं से सम्बंधित अन्य महत्वपूर्ण तथ्यों के लिये नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
PDF today ग्रुप सभी अभ्यर्थियों का स्वागत करता है इस ग्रुप में Competitive Exams (प्रतियोगी परीक्षाओं) के पिछले वर्ष के पेपर,सिलेबस व latest Exams (नवीनतम परीक्षाओं) के पेपर के पीडीएफ हमेशा अपलोड किए जाते हैं। 

अभ्यर्थीगण नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके ग्रुप से जुड़ सकते हैं।
यह प्रोग्राम बिल्कुल निःशुल्क है।
यह जानकारी अपने दोस्तों में भी शेयर करें।

ग्रुप का लिंक
👇👇👇👇 

नियमित भर्तियों के विज्ञापन की जानकारी तथा भूगोल के New Updates के लिये नीचे दी गई वेबसाइट 
को देखते रहें।

दी गई जानकारी अन्य लोगों तक शेयर करें।

हमारा प्रयास कि हम बनायें एक बेहतरीन शिक्षित समाज।

 पं० अमित कुमार शुक्ल "गर्ग"

 Amit Kumar Shukla 

Blogger-

C.S./G.A.S./Geography P.N.06/19,B.N.B+4 प्रयागराज (उत्तर प्रदेश)

सम्पर्क सूत्र:- 9628625577

टेलीग्राम चैनल लिंक
👇👇👇👇👇👇👇

Facebook Link
👇👇👇
Instagram Link
👇👇👇👇👇

Amitshukla.geography

Twitter Link
👇👇👇👇👇


LinkedIn Link
👇👇👇👇👇

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जानिए भ्रंश घाटी, रैम्प घाटी, ब्लॉक पर्वत और होर्स्ट पर्वत क्या होते हैं?

विश्व की गर्म एवं ठंडी हवाएं।

परीक्षाओं में भूगोल की प्रमुख पुस्तकें व उनके लेखकों के सम्बंध में पूछे जाने वाले प्रश्न।