Geography Test Paper SSC


1. दुधावा बांध किस नदी पर अवस्थित है?
A. महानदी 
B. बराक नदी 
C. कोसी नदी 
D. नर्मदा नदी
Answer : A

2. शिमशा नदी किस नदी की सहायक नदी है?
A. कावेरी 
B. गोदावरी 
C. कृष्णा 
D. नर्मदा
Answer : A

3. यमुना नदी कहाँ से निकलती है?
A. चाराबारी 
B. बन्दरपूँछ
C. मिलाम 
D. नंदा देवी
Answer : B

4. शिप्रा नदी किस नदी की सहायक नदी है?
A. सिंध 
B. बनास 
C. चम्बल 
D. बेतवा
Answer : C

5. निम्न में से कौन सी नदी यमुना की सहायक नदी नहीं है?
A. केन 
B. बेतवा
C. सिंध
D. सोन
Answer : D
सोन गंगा की सहायक नदी है।

6. निम्न में से कौन सी नदी ब्रहपुत्र की सहायक नदी नहीं है?
A. कामेंग 
B. तीस्ता
C. जलढका
D. बराक
Answer : D

7. निम्न में से कौन सी नदी कृष्णा की सहायक नदी नहीं है?
A. मूसी 
B. तुंगभद्रा 
C. दूधगंगा 
D. मंजीरा
Answer : D
मंजीरा गोदावरी की सहायक नदी है।

8. निम्न में से कौन सी नदी कावेरी की सहायक नदी नहीं है?
A. काबिनी 
B. अमरावती
C. भवानी 
D. मूसी
Answer : D

9. बांग्लादेश में प्रवेश करने के बाद ब्रह्मपुत्र नदी को किस नाम से जाना जाता है?
A. पद्मा 
B. जमुना 
C. महानंदा 
D. मेघना
Answer : B
बांग्लादेश में ब्रह्नपुत्र नदी को जमुना नाम से जाना जाता है और गंगा नदी को पद्मा नाम से जाना जाता है। जब ये दोनों नदियां आपस में मिल जाती हैं तो इनकी संयुक्त धारा को मेघना नाम से जाना जाता है।

10. गदाधर नदी या संकोश नदी निम्न में से किसकी सहायक नदी है?
A. तीस्ता 
B. ब्रह्नपुत्र 
C. गोदावरी 
D. महानदी
Answer : B

11. कोलोंग नदी किसकी सहायक नदी है?
A. सिंधु की 
B. चेनाब की 
C. ब्रह्मपुत्र की 
D. सतलज की
Answer : C

12. निम्न में से कौन सी नदी सतलुज नदी की सहायक नदी है?
A. झेलम 
B. रावी 
C. ब्यास 
D. चेनाब
Answer : C

13. निम्न में से कौन सी नदी सिंधु नदी की सहायक नदी नहीं है?
A. श्योक 
B. हुंजा
C. काबुल
D. बेकी
Answer : D 
बेकी नदी ब्रह्मपुत्र नदी की सहायक नदी है। 

14. निम्न में से कौन सी नदी पन्ना नेशनल पार्क से होकर गुजरती है?
A. केन 
B. बेतवा 
C. चम्बल 
D. नर्मदा
Answer : A

15. निम्न में से कौन सी नदी बड़ा लाचला दर्रे के पास से निकलती है?
A. झेलम 
B. चेनाब 
C. रावी 
D. सतलुज
Answer : B

16. मेची नदी किस नदी की सहायक नदी है?
A. कोसी 
B. महानंदा 
C. गंडक 
D. ब्रह्मपुत्र
Answer : B

17. सोमासिला बांध किस नदी पर अवस्थित है?
A. कृष्णा नदी 
B. पेन्नार नदी 
C. कावेरी नदी 
D. गोदावरी नदी
Answer : B

18. निम्न में से किस नदी का उद्गम स्थल हिमाचल प्रदेश में चम्बा जिला है?
A. रावी 
B. झेलम 
C. सतलुज 
D. चेनाब
Answer : A

19. तुईरियल नदी किस नदी की सहायक नदी है?
A. बराक नदी
B. ब्रह्मपुत्र नदी
C. महानदी
D. गोदावरी नदी
Answer : A

20. गंगा नदी की निम्न सहायक नदियों को पश्चिम से पूरब के क्रम में व्यवस्थित करें :
1. गोमती 
2. घाघरा 
3, गंडक 
4. कोसी 
5. रामगंगा 
6. महानंदा

A. 5, 4, 2, 1, 3, 6
B. 5, 1, 2, 4, 3, 6
C. 5, 1, 2, 3, 4, 6
D. 5, 1, 3, 2, 4, 6
Answer : C 
रामगंगा, गोमती, घाघरा, गंडक, कोसी, महानंदा

21.चांग ला दर्रा कहाँ अवस्थित है?
A. सिक्किम 
B. उत्तराखंड 
C. लद्दाख़
D. हिमाचल प्रदेश
Answer  : C 

22. पेन्सी-ला दर्रा कहाँ स्थित है?
A. लद्दाख़ 
B. हिमाचल प्रदेश 
C. उत्तराखण्ड 
D. सिक्किम
Answer : A 

23. माना दर्रा कहाँ अवस्थित है?
A. हिमाचल प्रदेश 
B. सिक्किम 
C. उत्तराखंड 
D. जम्मू कश्मीर
Answer : C 

24. मुलिंग ला दर्रा कहाँ अवस्थित है?
A. हिमाचल प्रदेश 
B. उत्तराखंड 
C. सिक्किम 
D. अरुणाचल प्रदेश
Answer : B 

25. खारदुंगला दर्रा किस राज्य में अवस्थित है?
A. हिमाचल प्रदेश
B. लद्दाख़ 
C. उत्तराखंड
D. सिक्किम
Answer : B
यह लद्दाख़ के लेह ज़िले में स्थित है।  

26. लिपुलेख दर्रा कहाँ स्थित हैं?
A. हिमाचल प्रदेश
B. जम्मू कश्मीर
C. उत्तराखंड
D. सिक्किम
Answer : C 

27. शिपक़िला दर्रा कहाँ स्थित है?
A. हिमाचल प्रदेश
B. जम्मू कश्मीर
C. उत्तराखंड
D. सिक्किम
Answer : A
यह दर्रा भारत-चीन सीमा पर स्थित है। सतलज नदी इस दर्रे के पास से होकर भारत में प्रवेश करती है। 

28. बड़ालाचला दर्रा कहाँ स्थित है?
A. हिमाचल प्रदेश
B. जम्मू कश्मीर
C. उत्तराखंड
D. सिक्किम
Answer : A 
यह दर्रा जांस्कर पर्वत श्रेणी में स्थित है। यह लाहौल को लेह से जोड़ता है। इस दर्रे से लेह-मनाली राजमार्ग गुज़रता है। भागा नदी, जोकि चेनाब नदी की एक सहायक नदी है, वह इस दर्रे के समीप सूर्य ताल झील से निकलती है। 

29. रोहतांग दर्रा कहाँ स्थित है?
A. हिमाचल प्रदेश
B. जम्मू कश्मीर
C. उत्तराखंड
D. सिक्किम
Answer : A
यह दर्रा कुल्लू घाटी को लाहौल और स्पीती से जोड़ता है। 

30. जोजिला दर्रा कहाँ स्थित है?
A. हिमाचल प्रदेश
B. लद्दाख़
C. उत्तराखंड
D. सिक्किम
Answer : B
जोजिला दर्रा लद्दाख़ के कारगिल ज़िले में स्थित है। 

31. नाथुला दर्रा कहाँ स्थित है?
A. हिमाचल प्रदेश
B. जम्मू कश्मीर
C. उत्तराखंड
D. सिक्किम
Answer : D

32. लिद्दर नदी किस नदी की सहायक नदी है?
A. ब्रह्मपुत्र
B. गोदावरी 
C. झेलम 
D. महानदी
Answer : C

33. सिलेरू नदी किस नदी की सहायक नदी है?
A. कृष्णा 
B. गोदावरी 
C. कावेरी 
D. महानदी
Answer : B

34. बेड़च नदी निम्न में से किसकी सहायक नदी है?
A. बनास 
B. चम्बल 
C. सिंध 
D. सोन
Answer : A

35. पलेरू किस नदी की सहायक नदी है?
A. कृष्णा 
B. कावेरी 
C. गोदावरी 
D. महानदी
Answer : A

36. निम्न नदियों में से कौन सी नदी गोदावरी की सबसे बड़ी सहायक नदी है?
A. पूर्णा
B. प्राणहिता 
C. मंजीरा 
D. इंद्रावती
Answer : B

37. निम्न में से कौन सी नदी भारत और नेपाल के मध्य प्राकृतिक सीमा बनाती है?
A. गंडक
B. शारदा या महाकाली 
C. कोसी 
D. महानंदा
Answer : B

38. निम्न में से कौन सी नदी अरब सागर में नहीं गिरती?
A. तुंगभद्रा 
B. साबरमती 
C. माण्डवी 
D. नर्मदा
Answer : A

39. शारदा नदी किसकी सहायक नदी है?
A. गंगा 
B. यमुना 
C. घाघरा 
D. कोसी
Answer : C

40. कर्नल चेवांग रिनचेन सेतु का निर्माण किस नदी पर किया गया है?
A. सतलज 
B. सिंधु 
C. श्योक 
D. चेनाब
Answer : C

41. चित्रावती नदी किसकी सहायक नदी है?
A. कृष्णा 
B. कावेरी 
C. पेन्ना 
D. गोदावरी
Answer : C

42. भारत की सबसे लम्बी प्रायद्वीपीय नदी है -
A. नर्मदा 
B. महानदी 
C. गोदावरी 
D. कृष्णा
Answer : C

43. श्योक नदी किसकी सहायक नदी है?
A. सतलज 
B. चिनाब 
C. सिंधु 
D. झेलम
Answer : C

44. जुकू घाटी कहाँ स्थित है? 
A. सिक्किम
B. लद्दाख 
C. नागालैंड 
D. हिमाचल प्रदेश
Answer : C

45. झरिया कोयले की खान किस राज्य में अवस्थित है?
A. झारखंड 
B. छत्तीसगढ़ 
C. पश्चिम बंगाल 
D. उड़ीसा
Answer A

जो लोग प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे IAS, PCS, NET/JRF, TGT, PGT, UPTET, CTET, SSC, RAILWAY , बैंक, पुलिस,लेखपाल, UPSSSC की अन्य परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं।

उनके लिये भूगोल के तथ्यों को जानने के लिये परेशान नही होना पड़ेगा क्योंकि हमेशा नए तथ्य इस वेबसाइट पर आपको मिलते रहेंगे हमेशा इस वेबसाइट को देखते रहें। 

साथ ही इस वेबसाइट पर राज्य व केंद्र सरकार की भर्तियों के विज्ञापन व तैयारी की रणनीति आदि जानकारियां भी आपको मिलती रहेगी।

इस लिये हमेशा इस वेबसाइट के साथ अपडेट रहें और अपने दोस्तों को भी अवगत कराएं।
हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें
👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇
और अपने मित्रों  ,सम्बन्धियों को भी इसके बारे में बताएं ताकि सब लोग लाभान्वित हो सकें।
आप सबका बहुत बहुत आभार।

आप सभी अपने लक्ष्य को प्राप्त करें हम यही प्रार्थना करेंगे।

सत्य, सरल, एवं सबसे विश्वसनीय जानकारी के लिये आप हमारी वेबसाइट :- 
www.bhugolvetta.blogspot.com को निरन्तर देखते रहें।

हम प्रतिदिन नए तथ्य अपडेट करते रहते हैं।

अपने सम्बन्धियों को भी इस वेबसाइट के बारे में बताएं जिससे सबका लाभ हो 


हमारा प्रयास कि हम बनायें एक बेहतरीन शिक्षित समाज।


अमित कुमार शुक्ल
Blogger/C.S./G.A.S./Geography
प्रयागराज (उत्तर प्रदेश)


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जानिए भ्रंश घाटी, रैम्प घाटी, ब्लॉक पर्वत और होर्स्ट पर्वत क्या होते हैं?

विश्व की गर्म एवं ठंडी हवाएं।

परीक्षाओं में भूगोल की प्रमुख पुस्तकें व उनके लेखकों के सम्बंध में पूछे जाने वाले प्रश्न।