हिमालय पर्वत की नदियां व प्रायद्वीपीय पठार की नदियों में अंतर।




हिमालय पर्वत की नदियाँ

■ हिमालय पर्वत की नदियों की लंबाई अधिक है। 
■  इन नदियों का जलग्रहण क्षेत्र बड़ा है।
■ इन नदियों को जल वर्षा के साथ-साथ हिम से भी मिलता है, अतः ये बारहमासी नदियाँ हैं।
■ ये नदियाँ गहरी घाटियों एवं गार्ज का निर्माण करती हैं।
■ हिमालयी नदियाँ विसर्प बनाती है और मार्ग भी बदलती रहती हैं।
■ हिमालयी नदियाँ अभी अपने विकास की युवावस्था में हैं।
■ हिमालय की नदियाँ पूर्ववर्ती हैं।
■ हिमालय की नदियाँ बड़े-बड़े डेल्टा बनाती हैं। गंगा-ब्रह्मपुत्र विश्व का सबसे बड़ा डेल्टा है।
■  ये नदियाँ नौवहन और सिंचाई के अनुकूल हैं।
■  हिमालय पर्वत से निकलने वाली कुछ प्रमुख नदियां निम्न हैं-
गंगा,यमुना,गंडक,काली,कोसी ,तीस्ता,सिंधु,ब्रह्मपुत्र,चेनाब,झेलम,रावी,व्यास,सतलज

प्रायद्वीपीय पठार की नदियाँ

■ प्रायद्वीपीय पठार की नदियाँ अपेक्षाकृत कम लंबी हैं। अपेक्षाकृत छोटे जलग्रहण क्षेत्र हैं।
■ ये नदियाँ प्रायः मौसमी होती हैं। 
■  इन नदियों का स्रोत वर्षा है, अतः गर्मी के मौसम में ये सूख जाती हैं।
■ प्रायद्वीपीय नदियों की घाटियाँ कम गहरी एवं उथली होती हैं।
■ प्रायद्वीपीय नदियाँ अपेक्षाकृत सीधा मार्ग अपनाती हैं और मार्ग नहीं बदलती हैं।
■  प्रायद्वीपीय नदियाँ हिमालय की  तुलना में अधिक पुरानी है यह प्रायः प्रौढ़ावस्था में पहुँच चुकी हैं।
■ प्रायद्वीपीय नदियाँ अनुवर्ती हैं।
■  प्रायद्वीपीय नदियाँ अपेक्षाकृत मुहाने पर ज्वारनदमुख बनाती हैं। 
उदाहरण के लिये नर्मदा तथा ताप्ती ज्वारनदमुख ।
■ये नदियाँ नौवहन और सिंचाई के अनुकूल नहीं हैं। 
■  प्रायद्वीपीय नदियों में विसर्पो का अभाव है।
■  प्रायद्वीपीय पठार की प्रमुख नदियां इस प्रकार हैं-
दामोदर,स्वर्णरेखा,महानदी,गोदावरी ,पेन्नार,कृष्णा,कावेरी,वैगई

पिछले सभी टेस्ट सीरीज़ के प्रश्नोत्तर एवं उनकी व्याख्या सहित उत्तर के लिये नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:-
👇👇👇👇👇👇👇



नियमित भर्तियों के विज्ञापन की जानकारी तथा भूगोल के New Updates के लिये नीचे दी गई वेबसाइट 
को देखते रहें।

दी गई जानकारी अन्य लोगों तक शेयर करें।

हमारा प्रयास कि हम बनायें एक बेहतरीन शिक्षित समाज।

 पं० अमित कुमार शुक्ल "गर्ग"

 Amit Kumar Shukla 

Blogger-

C.S./G.A.S./Geography P.N.06/19,B.N.B+4 प्रयागराज (उत्तर प्रदेश)

सम्पर्क सूत्र:- 9628625577

टेलीग्राम चैनल लिंक
👇👇👇👇👇👇👇

Instagram Link
👇👇👇👇👇

Amitshukla.geography

Twitter Link
👇👇👇👇👇


LinkedIn Link
👇👇👇👇👇

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जानिए भ्रंश घाटी, रैम्प घाटी, ब्लॉक पर्वत और होर्स्ट पर्वत क्या होते हैं?

विश्व की गर्म एवं ठंडी हवाएं।

परीक्षाओं में भूगोल की प्रमुख पुस्तकें व उनके लेखकों के सम्बंध में पूछे जाने वाले प्रश्न।