Speed Test Geography {भूगोल}



Q1:- एक ऐसे क्षेत्र में जहाँ वार्षिक वर्षा 200 सेमी. से अधिक होती है और ढलाव पहाड़ी स्थल है, किसकी खेती अभीष्ट होगी?
(a) सन
(c) मक्का
(b) कपास
(d) चाय

उत्तर : (d)
व्याख्या :- चाय एक प्रकार की बागानी या रोपड़ फसल का उदाहरण हैं। इसकी कृषि पहाड़ी ढालों पर की जाती है। इसके लिए 24°C - 30°C तापमान150-250 सेमी. वार्षिक वर्षा की आवश्यकता होती है।

Q2:- भारत में बागानी कृषि के अन्तर्गत उगाई जाने वाली मुख्य फसलें हैं ?
(a) चाय, रबर, नारियल, कहवा
(b) चाय, रबर, सूरजमुखी, सोयाबीन
(c) चाय, केला, अंगूर, नारियल
(d) चाय, रबर, नारियल, सोयाबीन

उत्तर : (a)
व्याख्या :- भारत में बागानी कृषि के अन्तर्गत उगाई जाने वाली मुख्य फसलें चाय, रबर, नारियल, कहवा है। भारत में कृषि मंत्रालय के अनुसार नारियल, ताड़, सुपाड़ी, कोको, काजू तथा वाणिज्य मंत्रालय के अनुसार चाय, कॉफी एवं रबर बागानी फसलों के अन्तर्गत आते हैं।

Q3:- कथन (A) : उत्तर भारत के मैदान में वर्षा की मात्रा पूर्व से पश्चिम की ओर घटती जाती है।
कारण (R) : उत्तर प्रदेश गेहूँ का वृहत्तम उत्पादक है।
उत्तर विकल्प निर्धारित कीजिए और सही उत्तर दिए गए कूट के अनुसार उत्तर-पत्रक पर अंकित कीजिए-

कूट :
(a) A और R दोनों सही हैं तथा R, Aका सही स्पष्टीकरण है।
(b) A और R दोनों सही हैं तथा R, Aका सही स्पष्टीकरण नहीं है।
(c) A सही है, परन्तु R गलत है।
(d) A गलत है, परन्तु R सही है।

उत्तर : (b)
व्याख्या :- उत्तर भारत के मैदानी भाग में वर्षा पूर्व से पश्चिम की ओर घटने का कारण है - मानसून का पूर्व से पश्चिम की ओर आगे बढ़ने पर कमजोर पड़ जाना।
उत्तर प्रदेश गेहूँ का वृहत्तम उत्पादक है, क्योंकि सिंचाई सुविधा की पर्याप्त उपलब्धता तथा साथ ही हरित क्रांति के प्रभाव में भी उत्पादकता में वृद्धि हुई।

Q4:- निम्नलिखित में से कौन-सा युग्म सही सुमेलित नहीं है?
(a) हरित क्रांति - खाद्यान्न उत्पादन
(b) नीली क्रांति – मछली उत्पादन
(c) श्वेत क्रांति  -  दुग्ध उत्पादन
(d) पीली क्रांति  - इस्पात उत्पादन

उत्तर : (d)
व्याख्या :-पीली क्रांति का संबंध तिलहन उत्पादन से है, जबकि अन्य सही सुमेलित हैं।
कुछ अन्य महत्वपूर्ण क्रांतियों का विवरण इस प्रकार है-

सुनहरी क्रांति – फल एवं सब्जी
काली क्रांति  -- पेट्रोलियम उत्पादन
गोल क्रांति  -- आलू उत्पादन
लाल क्रांति  -- मांस/टमाटर 
भूरी क्रांति --  उर्वरक।

Q5:- भारत में गन्ने की कृषि के बारे में निम्न कथनों का अध्ययन कीजिए तथा कूट के आधार पर सही उत्तर चुनिए-
1. इसकी खेती उत्तरी मैदान में विस्तृत रूप में होती है।
2. इसका उत्पादन दक्षिण भारत में अधिकतम होता है।
3. इसकी उत्पादकता दक्षिण भारत में अधिकतम है।
4. उत्तर भारत में इसकी पेराई वर्ष भर होती है।
कूट :
(a) 1 और 2 सत्य हैं
(c) 3 और 4 सत्य हैं
(b) 2 और 3 सत्य हैं
(d) 1 और 3 सत्य हैं

उत्तर : (d)
व्याख्या :- भारत में गन्ने की कृषि के प्रमुख उत्पादक क्षेत्रों का संकेन्द्रण उत्तर भारत के उपोष्ण कटिबन्ध में है। दक्षिण भारत से लगभग 48.5% गन्ना प्राप्त होता है, जबकि गन्ने की कृषि के अधीन क्षेत्रफल में इनका हिस्सा 36.1% है। दक्षिण भारत में गन्ने की उत्पादकता उत्तर भारत से काफी अधिक है। बिहार तथा उत्तर प्रदेश में गन्ने का प्रति हेक्टेयर उत्पादन क्रमशः 41.7 टन तथा 57.4 टन है, जबकि तमिलनाडु एवं कर्नाटक में यह क्रमशः 106 टन एवं 101 टन है।

पिछले सभी टेस्ट सीरीज़ के प्रश्नोत्तर एवं उनकी व्याख्या सहित उत्तर के लिये नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:-
👇👇👇👇👇👇👇

प्रतियोगी परीक्षाओं से सम्बंधित अन्य महत्वपूर्ण तथ्यों के लिये नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
👇👇👇👇

PDF today ग्रुप सभी अभ्यर्थियों का स्वागत करता है इस ग्रुप में Competitive Exams (प्रतियोगी परीक्षाओं) के पिछले वर्ष के पेपर,सिलेबस व latest Exams (नवीनतम परीक्षाओं) के पेपर के पीडीएफ हमेशा अपलोड किए जाते हैं। 

अभ्यर्थीगण नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके ग्रुप से जुड़ सकते हैं।
यह प्रोग्राम बिल्कुल निःशुल्क है।
यह जानकारी अपने दोस्तों में भी शेयर करें।
ग्रुप का लिंक
👇👇👇👇 


नियमित भर्तियों के विज्ञापन की जानकारी तथा भूगोल के New Updates के लिये नीचे दी गई वेबसाइट 
को देखते रहें।

दी गई जानकारी अन्य लोगों तक शेयर करें।

हमारा प्रयास कि हम बनायें एक बेहतरीन शिक्षित समाज।

 पं० अमित कुमार शुक्ल "गर्ग"

 Amit Kumar Shukla 

Blogger-

C.S./G.A.S./Geography P.N.06/19,B.N.B+4 प्रयागराज (उत्तर प्रदेश)

सम्पर्क सूत्र:- 9628625577

टेलीग्राम चैनल लिंक
👇👇👇👇👇👇👇

Facebook Link
👇👇👇
Instagram Link
👇👇👇👇👇

Amitshukla.geography

Twitter Link
👇👇👇👇👇


LinkedIn Link
👇👇👇👇👇

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जानिए भ्रंश घाटी, रैम्प घाटी, ब्लॉक पर्वत और होर्स्ट पर्वत क्या होते हैं?

विश्व की गर्म एवं ठंडी हवाएं।

परीक्षाओं में भूगोल की प्रमुख पुस्तकें व उनके लेखकों के सम्बंध में पूछे जाने वाले प्रश्न।