TGT, PGT, असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा स्पीड टेस्ट

UP टीजीटी, पीजीटी, असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों को अपनी तैयारी का आंकलन करने के लिए नीचे कुछ प्रश्नोत्तरी व्याख्या सहित दिए गए हैं।

Q1:- हिम निवर्तन या हिमांतर युग का सही कालक्रम है?
(a) अफ्टीनियम, यारमाउथ, संगमन 
(b) नेब्रास्कन, कन्सान, इलीनोइन
(c) गूँज, मिण्डल, रिस, वुर्म
(d) इनमें से कोई नहीं 
उत्तर :- (a)

व्याख्या :- उत्तरी अमेरिका में चार बार हिम प्रसार (हिमयुग) एवं हिम निवर्त्तन (हिमान्तर युग) हुआ।

• हिमयुग- नेब्रास्कन, कन्सान, इलीनोइन, विस्कान्सिन कहलाते हैं।

• हिमान्तरकाल (हिम निवर्तन) क्रमशः अफ्टीनियम, यारमाउथ एवं संगमन कहलाते हैं।

• पेन्क एवं ब्रुकनर के अनुसार यूरोप में गूँज, मिण्डल, रिस, वुर्म नामक चार हिमयुग हुए।

Q2:- अंटार्कटिक संधि का स्थायी सचिवालय कहाँ स्थित है?
(a) मास्को 
(b) जेनेवा 
(c) ब्यूनर्स आयर्स
(d) वाशिंगटन 
उत्तर :- (c)

व्याख्या :- अंटार्कटिक संधि का स्थायी सचिवालय ब्यूनर्स आयर्स (अर्जेंटीना) में है।

भारत 1983 से अंटार्कटिक संधि का एक सलाहकार सदस्य रहा है।

यह आज तक अंटार्कटिक संधि के अन्य 28 सलाहकार सदस्यों के साथ निर्णय लेने की प्रक्रिया में भाग लेता है।

भारत का पहला अंटार्कटिक अनुसंधान केंद्र, दक्षिण गंगोत्री, 1983 में स्थापित किया गया था।

वर्तमान में, भारत दो अनुसंधान केंद्र मैत्री (1989) और भारती (2012) संचालित करता है।

Q3:- भारत में ब्लू फ्लैग प्रमाण-पत्र प्राप्त करने वाले समुद्र तटों की कुल संख्या कितनी है?
(a) 23
(b) 17
(c) 30 
(d) 12 
उत्तर :- (d)

व्याख्या :- भारत में ब्लू फ्लैग प्रमाण-पत्र प्राप्त करने वाले समुद्र तटों की कुल संख्या 12 है जो निम्नवत हैं -
अरब सागर तट पर स्थित:-
(1) शिवराजपुर (गुजरात)
(2) घोघला (दमन व दीव)
(3) कासरकोड (कर्नाटक)
(4) पदुबिद्री तट (कर्नाटक)
(5) कप्पड़ (केरल)
(6) मिनिकॉय थुंडी (लक्षद्वीप)
(7) कदमत (लक्षद्वीप)

मन्नार की खाड़ी तट पर स्थित:-
(8) कोवलम (तमिलनाडु)

बंगाल की खाड़ी तट पर स्थित 
(9) ईडन (पुद्दुचेरी)
(10) राधानगर तट (अंडमान, निकोबार द्वीप समूह)
(11) रुशिकोंडा (आंध्र प्रदेश)
(12) गोल्डन बीच (ओडिशा)

अन्य परीक्षोपयोगी बिंदु :-
ब्लू फ्लैग प्रमाणन समुद्र तटों को दुनिया का सबसे साफ समुद्र तट माना जाता है।

इस कार्यक्रम की शुरुआत वर्ष 1985 में फ्रांस में हुई थी, जबकि यूरोप से बाहर इसका प्रसार वर्ष 2001 से प्रारम्भ हुआ।

भारत वर्ष 2017 में इसका सदस्य बना।

जापान और दक्षिण कोरिया इस प्रमाणन को प्राप्त करने पहले एशियाई देश हैं।

भारत का ‘चंद्रभागा बीच’ (ओडिशा) ब्लू फ्लैग प्रमाणन प्राप्त करने वाला एशिया का पहला व एकमात्र बीच है।

ब्लू फ्लैग प्रमाणन प्राप्त करने वाले सर्वाधिक बीच स्पेन में (566) हैं।

ब्लू फ्लैग प्रमाणन की तरह ही भारत ने भी अपना इको- लेबल बीच एन्वायरनमेंट एंड एस्थेटिक्स मैनेजमेंट सर्विसेज़’ (Beach Environment and Aesthetics Management Services-BEAMS) लॉन्च किया है।

Q4:- सर्वप्रथम हरित क्रांति शब्दावली का प्रयोग किसने किया था?
(a) नार्मन बोरलॉग 
(b) विलियम गैड 
(c) M.S. स्वामीनाथन 
(d) विलियम्स हार्वे 
उत्तर :- (b)

व्याख्या :- सर्वप्रथम हरित क्रांति शब्दावली का प्रयोग विलियम गैड ने किया था।
नॉर्मन बोरलॉग (विश्व में) हरित क्रांति के जनक कहे जाते हैं।
भारत में हरित क्रांति के जनक M.S. स्वामीनाथन हैं।

कृषि क्रांतियां और उसके जनक

(1) श्वेत क्रांति - वर्गीज़ कुरियन
(2) लाल क्रांति - विशाल तिवारी
(3) गुलाबी क्रांति - दुर्गेश पटेल
(4) नीली क्रांति - डॉ० अरुण कृष्णन और हीरालाल चौधरी
(5) पीली क्रांति - सैम पित्रोदा
(6) भूरी क्रांति - हीरालाल चौधरी

Q5:- निम्नलिखित में से कौन-सा एक पारिस्थितिक तंत्र की विशेषता नहीं है?
(a) पारिस्थितिक तंत्र एक बंद (Closed) तंत्र होता है।
(b) यह एक कार्यशील क्षेत्रीय इकाई होता है।
(c) इसकी निजी उत्पादकता होती है।
(d) यह एक सुनिश्चित क्षेत्र धारण करता है।
उत्तर :- (a)

व्याख्या :- पारिस्थितिक तंत्र की विशेषताएं:-
(1) पारिस्थितिक तंत्र एक खुला (Open) तंत्र होता है।
(2) इसमें निरंतर ऊर्जा तथा पदार्थों का इनपुट (सतत निवेश) तथा आउटपुट (बहिर्गमन) होता रहता है।
(3) पारिस्थितिक तंत्र एक कार्यशील क्षेत्रीय इकाई होता है।
(4) पारिस्थितिक तंत्र की निजी उत्पादकता होती है।
(5) पारिस्थितिक तंत्र की ऊर्जा का मुख्य साधन सूर्य (सौर ऊर्जा) है।
(6) पारिस्थितिक तंत्र का समय आयाम होता है।
(7) यह एक सुनिश्चित क्षेत्र धारण करता है।
(8) परिस्थितिक तंत्र संरचित तथा सुसंगठित तंत्र होता है।
(9) पारिस्थितिक तंत्र एक गत्यात्मक संकल्पना है।


Q6:- निम्नलिखित में से कौन सा जलवायु को नियंत्रित करने वाला कारक नहीं है?
(a) पर्वतीय ढाल 
(b) हवाएं 
(c) तट से दुरी 
(d) वनस्पतियाँ 
उत्तर :- (d)

व्याख्या :- जलवायु को नियंत्रित करने वाले कारक निम्नलिखित हैं :-
(1) अक्षांश
(2) तट से दूरी
(3) उच्चावच/ऊंचाई
(4) हवाएं
(5) महासागरीय धाराएं
(6) पर्वतीय ढाल

दीर्घ कालीन मौसमी दशाओं को जलवायु कहते हैं।
अर्थात किसी विस्तृत क्षेत्र की औसत मौसमी दशाओं में होने वाले परिवर्तन, को उस स्थान की जलवायु कहा जाता है। 

जलवायु में तापमान,वायुदाब,वर्षा,आर्द्रता,वायु की गति आदि का योग होता है।

किसी स्थान की जलवायु अवस्थाओं को जानने के लिए एक विशिष्ट समयान्तराल को ध्यान में रखा जाता है। 
यह समयान्तराल सामान्यतः लगभग 31 वर्ष का होता है।

Q7:- निम्नलिखित में से कौन सा आर्थिक क्रियाकलाप लाल (रेड) कॉलर कार्यकर्ता द्वारा संपादित किया जाता है?
(a) खानों से खनिज निकालना
(b) विशेषीकृत पशुपालन करना
(c) व्यापार करना
(d) विश्वविद्यालय में प्रोफेसर के रूप में सेवाएं देना
उत्तर :- (a)

व्याख्या :- खानों से खनिज निकालने का कार्य लाल (रेड) कॉलर कार्यकर्ताओं द्वारा की जाती है।

प्राथमिक आर्थिक क्रियाकलाप के अंतर्गत शामिल व्यक्तियों को लाल (रेड) कॉलर कार्यकर्ता कहते हैं।

इसके अन्तर्गत वनों से संग्रहण, आखेट, लकड़ी काटना, घास के मैदानों में पशुचारण, नदियों, झीलों व समुद्रों से मछली पकड़ना, पशुओं से दूध, माँस तथा खालें आदि प्राप्त करना, उपजाऊ मैदानी भागों में कृषि करना तथा खानों से खनिज निकालना आदि आते हैं।

विशेषीकृत पशुपालन करने वाले व्यक्तियों को नीला (ब्लू) कॉलर कार्यकर्ता कहते हैं, यह द्वितीयक आर्थिक क्रियाकलाप के अंतर्गत शामिल है।

व्यापार करना तृतीयक आर्थिक क्रियाकलाप है इसके अंतर्गत कार्य करने वाले व्यक्तियों को गुलाबी (पिंक) कॉलर कहते हैं।

विश्वविद्यालय में प्रोफेसर के रूप में सेवाएं देने वाले व्यक्ति सफ़ेद (व्हाइट) कॉलर कार्यकर्ता की श्रेणी में आते हैं इन्हे चतुर्थक आर्थिक क्रियाकलाप के अंतर्गत शामिल किया गया है।

Q8:- निम्नलिखित में से कौन-सा युग्म असंगत है?
(a) भारत का पहला लौह अयस्क निर्यातक बंदरगाह - मर्मगोवा (गोवा)
(b) भारत का सबसे सुरक्षित बंदरगाह - कोच्चि (केरल)
(c) भारत का स्थलरुद्ध (स्थल आबद्ध) बंदरगाह - विशाखापट्टनम (आंध्र प्रदेश)
(d) भारत का सबसे पुराना कृत्रिम बंदरगाह - पोर्ट ब्लेयर (अंडमान निकोबार)
उत्तर :- (d)

व्याख्या :- भारत का सबसे पुराना कृत्रिम बंदरगाह- चेन्नई (तमिलनाडु) है।
जबकि पोर्ट ब्लेयर (अंडमान निकोबार) एक प्राकृतिक बंदरगाह है।
अतः विकल्प (d) सही उत्तर है।

अन्य महत्वपूर्ण जानकारी इस प्रकार है-

मोरमुगाओ (मर्मागाओ) बंदरगाह गोवा राज्य में जुआरी नदी के मुहाने पर स्थित है।
गोवा से प्राप्त लौह अयस्क को इसी बंदरगाह से ईरान को निर्यात किया जाता है।
यह भारत का पहला लौह अयस्क निर्यात बंदरगाह भी है।
अंर्टाटिका अभियान - मोरमुगाओ बंदरगाह

कोच्चि बंदरगाह (केरल)
इसे अरब सागर की रानी भी कहा जाता है।
यह लक्षद्वीप सागर (अरब सागर) के निकट मालाबार तट पर स्थित है।
स्थल से घिरा हुआ और भारत का सबसे सुरक्षित बंदरगाह है।

चेन्नई बंदरगाह (तमिलनाडु)
यह कोरोमंडल तट पर स्थित बंदरगाह है।
भारत का सबसे पुराना कृत्रिम बंदरगाह भी है।
भारत का दूसरा सबसे बड़ा बंदरगाह भी है।
यह पूर्वी तट का सबसे पुराना कृत्रिम बंदरगाह है।

Q9:- विनिर्मित वस्तुओं के निर्यात को प्रोत्साहन देने के लिए भारत में कुल कितने निर्यात प्रसंस्करण क्षेत्र Export processing zone {EPZ} की स्थापना की गई है?
(a) पांच 
(b) दस 
(c) आठ 
(d) तेरह 
उत्तर :- (c)

व्याख्या :- विनिर्मित वस्तुओं के निर्यात को प्रोत्साहन देने के लिए भारत में 8 निर्यात प्रसंस्करण क्षेत्र Export processing zone {EPZ} की स्थापना की गई है। 

जिनमें से 7 सार्वजनिक क्षेत्र में एवं एक निजी क्षेत्र में है। ये निम्नलिखित हैं-
1. काण्डला (गुजरात)
2. सान्ताक्रुज (मुम्बई)
3. फाल्टा (बंगाल).
4. नोएडा (उत्तर प्रदेश)
5. कोच्चि (केरल)
6. चेन्नई (तमिलनाडु).
7. विशाखापत्तनम (आन्ध्र प्रदेश)
8. सूरत (निजी क्षेत्र में)

Q10:- निम्नलिखित में से असंगत युग्म की पहचान कीजिए-
 पुस्तक                           लेखक
(Book)                        (Writer)
(a) वॉल्करकुंडे     -           रैटजेल
(b) रेहला            -        इब्ने-खालदून 
(c) टिमायस        -            प्लेटो
(d) पिकार्डी         -         डिमांजिया
उत्तर :- (b)

व्याख्या :- रेहला पुस्तक के लेखक प्रसिद्ध अरबी भूगोलवेत्ता इब्ने-बतूता हैं अन्य सभी युग्म सही सुमेलित हैं।

Q11:- किसी अक्षांश का 90° से अंतर करना कहलाता है?
(a) अश्व अक्षांश
(b) सह अक्षांश 
(c) अर्द्ध अक्षांश 
(d) गोला अक्षांश 
उत्तर :- (b)

व्याख्या :- किसी अक्षांश का 90° से अंतर उसका सह-अक्षांश होता है।

उदाहरण:- 30° उत्तरी अक्षांश का सह-अक्षांश 90°- 30°= 60° अक्षांश होता है।

ध्यातव्य है कि सह अक्षांश को उत्तरी तथा दक्षिणी नही लिखा जाता है।

Q12:- निम्नलिखित में से कौन सा एक अवसादी चट्टान का उदाहरण है?
(a) डोलामाइट
(b) रायोलाइट
(c) डायोराइट
(d) डोलेराइट
उत्तर :- (a)

व्याख्या :- ग्रेनाइट, रायोलाइट, बेसाल्ट, पेग़मेटाइट, सायनाइट, डायोराइट, एंडेसाइट, गैब्रो, डोलेराइट, पेरिडोटाइट आदि आग्नेय चट्टानों के उदाहरण हैं।
जबकि डोलामाइट अवसादी चट्टान का उदाहरण है।

नोट :- यह बात ध्यान रखने योग्य है कि डोलामाइट, डोलेराइट और डायोराइट में बहुत कन्फ्यूजन होता है क्योंकि ये तीनों शब्द देखने में समान लगते हैं इसमें अंतर करना मुश्किल हो जाता है और एक आसान सा प्रश्न गलत हो जाता है।

अवसादी चट्टानों के वर्गीकरण:-

A यांत्रिक क्रिया के आधार पर:-
1 बालूका पत्थर
2 कांग्लोमरेट
3 डोलामाइट
4 लोयस
5 शेल
6 चीका मिट्टी

B जैविक क्रिया के आधार पर :-
1 चुना पत्थर
2 कोयला
3 पीट

C रासायनिक क्रिया के आधार पर :-
1 खड़िया मिट्टी
2 सेलखड़ी
3 नमक
4 जिप्सम

Q13:- निम्नलिखित में से कौन सा मेघ चक्रवात आने की सूचना देता है?
(a) स्तरी मेघ 
(b) पक्षाभ मेघ 
(c) कपासी मेघ 
(d) निचले मेघ 
उत्तर :- (b)

व्याख्या :- पक्षाभ मेघ (Cirrus Clouds) वायुमंडल में सर्वाधिक ऊँचाई पर पाए जाते हैं ये चक्रवात आने की सूचना देते हैं। 

इनका निर्माण हिम कणों द्वारा होता है।

इनका रंग उजला होता है एवं इनकी आकृति पक्षी के पंखों के समान होता है।

इनसे न तो धरातल पर छाया बनती है एवं न ही वर्षा होती है।

Q14:- किस भूगोलवेत्ता ने ग्रिफिथ टेलर के नव नियतिवाद को क्रियात्मक संभववाद कहा है?
(a) जॉर्ज टेंथम 
(b) रेटजेल 
(c) कार्ल सावर 
(d) ओ.एच.के. स्पेट 
उत्तर :- (a)

व्याख्या :- नव नियतिवादी विचारधारा को 1951 में ग्रिफिथ टेलर महोदय ने अपनी पुस्तक 20 वी शताब्दी के भूगोल में विकसित किया।

इस विचारधारा को अमेरिकन ऑस्ट्रेलियन विचारधारा भी कहा जाता है।

इस विचारधारा को अलग अलग विद्वानों ने अलग अलग नाम दिये हैं:-

{1} ग्रिफिथ टेलर - नवनिश्चयवाद, वैज्ञानिक निश्चयवाद, रुको और जाओ निश्चयवाद

{2} कार्ल सावर - आधुनिक निश्चयवाद

{3 } जार्ज टेंथम - क्रियात्मक सम्भववाद

{4} O.H.K. स्पेट - लगभग सम्भववाद

{5 } उलमैन व कार्टर - सामाजिक निश्चयवाद

Q15:- कॉफी के उत्पादन की दृष्टि से भारत का विश्व में कौन सा स्थान है?
(a) तीसरा 
(b) चौथा 
(c) सातवां 
(d) आठवां 
उत्तर :- (d)

व्याख्या :- भारत में विश्व की केवल 4.3 प्रतिशत कॉफी का उत्पादन होता है। 

कॉफ़ी उत्पादन में ब्राजील, वियतनाम, कोलंबिया, इंडोनेशिया, इथियोपिया और होंडुरास के पश्चात भारत का विश्व में 8 वां स्थान है।

कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु में पश्चिमी घाट की उच्च भूमियों पर कॉफी की कृषि की जाती है। 

देश के समस्त कॉफी उत्पादन का दो-तिहाई से अधिक भाग अकेले कर्नाटक राज्य में होता है।

भारत द्वारा अधिकांशतः उत्तम किस्म की अरेबिका कॉफी का उत्पादन किया जाता है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अत्यधिक मांग है।

G.S. फैक्ट्री एलनगंज प्रयागराज द्वारा TGT, सामाजिक विज्ञान व PGT भूगोल विषय के लिए ऑनलाइन/ऑफलाइन दोनों माध्यमों में टेस्ट सीरीज शुरू की गई है।

अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें -

टेलीग्राम 👉 https://t.me/GSFactory11


पिछले सभी टेस्ट सीरीज़ के प्रश्नोत्तर एवं उनकी व्याख्या सहित उत्तर के लिये नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:-
👇👇👇👇👇👇👇

प्रतियोगी परीक्षाओं से सम्बंधित अन्य महत्वपूर्ण तथ्यों के लिये नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
👇👇👇👇

PDF today ग्रुप सभी अभ्यर्थियों का स्वागत करता है इस ग्रुप में Competitive Exams (प्रतियोगी परीक्षाओं) के पिछले वर्ष के पेपर,सिलेबस व latest Exams (नवीनतम परीक्षाओं) के पेपर के पीडीएफ हमेशा अपलोड किए जाते हैं। 

अभ्यर्थीगण नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके ग्रुप से जुड़ सकते हैं।
यह प्रोग्राम बिल्कुल निःशुल्क है।
यह जानकारी अपने दोस्तों में भी शेयर करें।
ग्रुप का लिंक
👇👇👇👇 


नियमित भर्तियों के विज्ञापन की जानकारी तथा भूगोल के New Updates के लिये नीचे दी गई वेबसाइट 
को देखते रहें।

दी गई जानकारी अन्य लोगों तक शेयर करें।

हमारा प्रयास कि हम बनायें एक बेहतरीन शिक्षित समाज।

 पं० अमित कुमार शुक्ल "गर्ग"

 Amit Kumar Shukla 

Blogger-

C.S./G.A.S./Geography P.N.06/19,B.N.B+4 प्रयागराज (उत्तर प्रदेश)

सम्पर्क सूत्र:- 9628625577

टेलीग्राम चैनल लिंक
👇👇👇👇👇👇👇

Facebook Link
👇👇👇
Twitter Link
👇👇👇👇👇


LinkedIn Link
👇👇👇👇👇

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जानिए भ्रंश घाटी, रैम्प घाटी, ब्लॉक पर्वत और होर्स्ट पर्वत क्या होते हैं?

विश्व की गर्म एवं ठंडी हवाएं।

वायुदाब पेटियों के बारे में सबसे सरल व सबसे महत्वपूर्ण जानकारी।