UPTGT, PGT, असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा टेस्ट सीरीज.(02)


UP टीजीटी, पीजीटी, असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों को अपनी तैयारी का आंकलन करने के लिए नीचे कुछ प्रश्नोत्तरी व्याख्या सहित दिए गए हैं।

Q1:- निम्नलिखित विद्वानों में किसने जलवायु का वर्गीकरण वर्षण प्रभाविता अनुपात के आधार पर प्रस्तुत किया?
(a) कोपेन
(b) थार्नथ्वेट
(c) ट्रीवार्था
(d) स्ट्राहलर
उत्तर - (b)

व्याख्या :- थार्नथ्वेट ने जलवायु का वर्गीकरण वर्षण प्रभाविता अनुपात के आधार पर प्रस्तुत किया।

थार्नथ्वेट - अमेरिकी जलवायु विज्ञानी सी डब्ल्यू थार्नथवेट ने 1931 में उत्तरी अमेरिका की जलवायु का 1931 में वर्गीकरण प्रस्तुत किया। 

1933 में परिमार्जित करके पूरे विश्व की जलवायु को निश्चित प्रकारों से विभाजित किया 1948 में पुनः संशोधित रूप प्रस्तुत किया। 

वनस्पति पर वर्षा की मात्रा तथा तापमान का पर्याप्त प्रभाव होता है, परन्तु वाष्पीकरण को भी ध्यान में रखना होगा। 

इसी आधार पर उन्होंने वर्षण प्रभाविता को जलवायु प्रदेशों की सीमा निर्धारण में महत्व प्रदान किया।

कोपेन- जर्मन वनस्पति विज्ञानी तथा जलवायु विज्ञानवेत्ता ब्लादिमीर कोपेन 1900 में विश्व की जलवायु का वर्णनात्मक वर्गीकरण प्रस्तुत किया। 

इनके वर्गीकरण का आधार फ्रांसीसी विद्वान कैण्डोल द्वारा 1874 में प्रस्तुत विश्व का वनस्पति कटिबन्ध था।

Q2:- निम्नलिखित में से किस प्रकार की वर्षा यूरोप और उत्तरी अमेरिका में ज्यादातर सर्दियों के दौरान होती है?
(a) स्थलाकृतिक वर्षा
(b) संवहनीय वर्षा
(c) चक्रवाती वर्षा
(d) उपरोक्त में से कोई नही
उत्तर :- (c)

व्याख्या :- चक्रवाती वर्षा यूरोप और उत्तरी अमेरिका में ज्यादातर सर्दियों के दौरान होती है।

यूरोप और उत्तरी अमेरिका, कनाडा के अनेक प्रांत, एशिया में चीन का मन्चूरिया, कोरिया तथा उत्तरी जापान आदि में सेण्ट लारेंस तुल्य जलवायु पायी जाती है।

यह जलवायु आर्द्र महाद्वीपीय प्रकार की है जो महाद्वीपों के पूर्वी किनारों पर मुख्य रूप से उत्तरी गोलार्द्ध में 45° से 65° अक्षांशों के बीच पायी जाती है।

यहां सामान्यतः वर्षा वर्ष भर होती है परन्तु ग्रीष्मकाल में वर्षा बादलों से संवहनिक रूप में होती हैं।

वर्षा कम समय में तेजी के साथ होती है। 

जाड़े की वर्षा यहां चक्रवातीय होती है परन्तु इसका अधिकांश भाग हिमपात के रूप में होता है। 

अतः यहां कोणधारी वन तथा कम आर्द्र भागों में प्रेयरीज घास के मैदान भी मिलते हैं।

Q3:- निम्नलिखित में से कौन-सी एक वायुमण्डल में स्थायी गैस है?
(a) कार्बन डाइऑक्साइड
(b) नाइट्रोजन
(c) ओजोन
(d) नियॉन
उत्तर :- (b)

व्याख्या :- वायुमण्डल में स्थायी गैस उन गैसों को कहते हैं, जिनका प्रतिशत दिन-प्रतिदिन नहीं बदलता है। 

इन गैसों में मुख्यतः नाइट्रोजन, ऑक्सीजन एवं ऑर्गन को रखा जाता है। 

वायुमण्डल में तीन गैसों को छोड़कर बाकी सभी गैसों की प्रतिशतता अत्यंत न्यून होती है और कुछ गैसों की प्रतिशतता परिस्थितियों के अनुसार बदलती रहती है। 

इसलिए इन सभी को अस्थायी गैसों की श्रेणी में रखा जाता है।

Q4:- भारत में सर्वप्रथम अमलैण्ड शब्द का प्रयोग किस भूगोलवेत्ता ने किया?
(a) उजागर सिंह
(b) R. L. सिंह
(c) इनायद अहमद
(d) अंद्रे एलिक्स 
उत्तर :- (b)

व्याख्या :- भारत में अमलैण्ड शब्द का प्रयोग R. L. सिंह ने किया। 

सामान्यतः किसी नगर (या केन्द्रस्थल) का अपने चारों ओर जितनी दूरी तक प्रभाव पाया जाता है, उस क्षेत्र को उस नगर का प्रभाव क्षेत्र या परिनगर (Umland) कहा जाता किसी नगर के प्रभाव क्षेत्र को व्यक्त करने के लिए अनेक समानार्थी शब्दावलियों का प्रयोग किया जाता है।

जिनमें प्रमुख हैं- परिनगर या अमलैण्ड (Umland), नगर प्रदेश (City region), नगरीय क्षेत्र (Urban field), पृष्ठ प्रदेश (Hinterland), सहायक क्षेत्र (Tributary area), पूरक क्षेत्र (Complementary area), अधिग्रहण क्षेत्र (Catchment area), प्रभाव क्षेत्र (Sphere of influence) आदि। 

नगर का प्रभाव क्षेत्र भौतिक रूप से उससे संलग्न होता है। 

नगर से काफी दर और अलग-अलग स्थित क्षेत्र भी किसी नगर से प्रभावित हो सकते हैं किन्तु उन्हें नगर के प्रभाव क्षेत्र (अमलैण्ड) के अंतर्गत नहीं सम्मिलित किया जाता है।

Q5:- निरपेक्ष आर्द्रता को प्रदर्शित करने की इकाई है -
(a) ग्राम प्रति घन मीटर
(b) ग्राम प्रति किलोग्राम
(c) ग्राम प्रति घन फीट
(d) प्रतिशत
उत्तर :- (a)

व्याख्या :- निरपेक्ष आर्द्रता को प्रदर्शित करने की इकाई है- ग्राम प्रति घन मीटर।

निरपेक्ष आर्द्रता - वायु के निश्चित आयतन पर उसमें उपस्थित कुल नमी की मात्रा को निरपेक्ष आर्द्रता कहते हैं। 

वायुमण्डल में उपस्थित जलवाष्प को आर्द्रता कहते हैं। 

समस्त जलवाष्प का 50% भाग वायुमण्डल के
निचले 2000 मी० तक वाले भाग में विद्यमान रहता है।

भूमध्य रेखा से ध्रुवों की ओर तथा सागर तट से महाद्वीपों की ओर निरपेक्ष आर्द्रता की मात्रा घढ़ती जाती है।

शीतकाल की अपेक्षा ग्रीष्मकाल में तथा रात की अपेक्षा दिन में निरपेक्ष आर्द्रता अधिक होती है। 

किसी निश्चित तापमान पर निश्चित आयतन वाली हवा की आर्द्रता सामर्थ्य (अत्यधिक नमी धारण करने की क्षमता) तथा उसमें मौजूद आर्द्रता की वास्तविक मात्रा के अनुपात को सापेक्षिक आर्द्रता कहते हैं।

G.S. फैक्ट्री एलनगंज प्रयागराज द्वारा TGT, सामाजिक विज्ञान व PGT भूगोल विषय के लिए ऑनलाइन/ऑफलाइन दोनों माध्यमों में टेस्ट सीरीज शुरू की गई है।

अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें -

टेलीग्राम 👉 https://t.me/GSFactory11


पिछले सभी टेस्ट सीरीज़ के प्रश्नोत्तर एवं उनकी व्याख्या सहित उत्तर के लिये नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:-
👇👇👇👇👇👇👇

प्रतियोगी परीक्षाओं से सम्बंधित अन्य महत्वपूर्ण तथ्यों के लिये नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
👇👇👇👇

PDF today ग्रुप सभी अभ्यर्थियों का स्वागत करता है इस ग्रुप में Competitive Exams (प्रतियोगी परीक्षाओं) के पिछले वर्ष के पेपर,सिलेबस व latest Exams (नवीनतम परीक्षाओं) के पेपर के पीडीएफ हमेशा अपलोड किए जाते हैं। 

अभ्यर्थीगण नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके ग्रुप से जुड़ सकते हैं।
यह प्रोग्राम बिल्कुल निःशुल्क है।
यह जानकारी अपने दोस्तों में भी शेयर करें।
ग्रुप का लिंक
👇👇👇👇 


नियमित भर्तियों के विज्ञापन की जानकारी तथा भूगोल के New Updates के लिये नीचे दी गई वेबसाइट 
को देखते रहें।

दी गई जानकारी अन्य लोगों तक शेयर करें।

हमारा प्रयास कि हम बनायें एक बेहतरीन शिक्षित समाज।

 पं० अमित कुमार शुक्ल "गर्ग"

 Amit Kumar Shukla 

Blogger-

C.S./G.A.S./Geography P.N.06/19,B.N.B+4 प्रयागराज (उत्तर प्रदेश)

सम्पर्क सूत्र:- 9628625577

टेलीग्राम चैनल लिंक
👇👇👇👇👇👇👇

Facebook Link
👇👇👇
Twitter Link
👇👇👇👇👇


LinkedIn Link
👇👇👇👇👇

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जानिए भ्रंश घाटी, रैम्प घाटी, ब्लॉक पर्वत और होर्स्ट पर्वत क्या होते हैं?

विश्व की गर्म एवं ठंडी हवाएं।

वायुदाब पेटियों के बारे में सबसे सरल व सबसे महत्वपूर्ण जानकारी।