स्टैच्यू ऑफ़ बिलीफ़,स्टैच्यू ऑफ़ इक्वैलिटी,स्टैच्यू ऑफ़ यूनिटी,स्टैच्यू ऑफ़ लिबर्टी,स्टैच्यू ऑफ़ डिग्निटी,स्टैच्यू ऑफ़ पीस के बारे में परीक्षोपयोगी जानकारी।


स्टैच्यू ऑफ बिलीफ़
29 अक्टूबर, 2022 को राजस्थान में 'विश्व में भगवान शिव की सबसे ऊंची प्रतिमा' (World's Tallest Shiva Statue) का लोकार्पण किया गया।

इस प्रतिमा को 'स्टैच्यू ऑफ बिलीफ' या ‘विश्वास स्वरूपम्'  नाम दिया गया है।

इस प्रतिमा में भगवान शिव को ध्यान की मुद्रा में बैठा हुआ दिखाया गया है।

यह प्रतिमा राजस्थान के राजसमंद जिले के नाथद्वारा नगर में स्थापित की गई है।

प्रतिमा की ऊंचाई - 369 फीट (112.47 मीटर)

इस प्रतिमा के निर्माण में 3000 टन इस्पात (Steel) तथा लोहे तथा 2.5 लाख घन टन कंक्रीट एवं बाल (Sand) का उपयोग किया गया है।


स्टैच्यू ऑफ इक्वैलिटी
इसे हिंदी में 'समता मूर्ति' नाम दिया गया है।
5 फरवरी, 2022 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे राष्ट्र को समर्पित किया।

स्टैच्यू ऑफ इक्वैलिटी महान दार्शनिक, चिंतक एवं भक्ति संत श्री रामानुजाचार्य की प्रतिमा है।

यह प्रतिमा शमशाबाद (हैदराबाद, तेलंगाना) स्थित त्रिदण्डी चिन्ना जीयर स्वामी आश्रम में स्थापित है।

प्रतिमा की ऊंचाई - 216 फीट

यह प्रतिमा पंचलोह (पांच धातुओं का संयोजन) सोना, चांदी, तांबा, पीतल एवं जस्ता से निर्मित है।



स्टैच्यू ऑफ यूनिटी 
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा है।

स्टैच्यू ऑफ यूनिटी की नींव वर्ष 2013 में रखी गई थी जिसका अनावरण 31 अक्टूबर 2018 को किया गया।

यह गुजरात में नर्मदा नदी के किनारे नर्मदा जिले के केवड़िया में साधू बेट द्वीप पर स्थित है।

ऊंचाई - 182 मीटर (597 फीट) 

स्टैच्यू ऑफ यूनिटी प्रतिमा का डिजाइन शिल्पकार रामसुतार द्वारा तैयार किया गया है।

स्टैच्यू ऑफ यूनिटी की प्रतिमा L&T (लार्सन एंड टूब्रो) कंपनी द्वारा बनाई गई है।

स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के लिए लोहा जुटाने का कार्य सरदार वल्लभ भाई पटेल राष्ट्रीय एकता ट्रस्ट द्वारा किया गया।


स्टैच्यू ऑफ़ लिबर्टी
यह संयुक्त राज्य अमेरिका के न्यूयॉर्क में स्थित एक विशाल तांबे की मूर्ति है जिसकी कुल ऊंचाई 305 फिट है।

इस मूर्ति को 1886 में USA को फ्रांस ने दी थी।


स्टैच्यू ऑफ पीस
16 नवंबर, 2020 को स्टैच्यू ऑफ पीस का अनावरण किया गया।

यह प्रतिमा पाली, राजस्थान में जैतपुरा स्थित 'विजय वल्लभ साधना केंद्र' में स्थापित है।

यह जैनाचार्य श्री विजय वल्लम सुरिश्वर जी महराज की प्रतिमा है। जिसकी ऊंचाई 151 इंच है।

यह प्रतिमा अष्टधातु (8 धातुओं) से निर्मित है, जिसमें तांबा मुख्य घटक है।


स्टैच्यू ऑफ डिग्निटी
12 अक्टूबर, 2022 को उत्तर प्रदेश के अयोध्या जनपद में स्वामी रामानुजाचार्य की प्रतिमा का अनावरण किया गया।
इसे 'स्टैच्यू ऑफ डिग्निटी' (Statue of Dignity) अर्थात 'मर्यादा मूर्ति' नाम दिया गया है।
यह प्रतिमा हैदराबाद में स्थापित स्वामी रामानुजाचार्य की 216 फीट ऊंची प्रतिमा 'स्टैच्यू ऑफ इक्वैलिटी' की 'छोटी प्रतिकृति' है।

प्रिय अभ्यर्थियों हमारा सदैव प्रयास रहता है कि प्रतियोगी परीक्षाओं में आने संभावित प्रश्नों व विगत परीक्षाओं में पूछे गए प्रश्नों का विश्लेषण कर उससे सम्बंधित प्रमाणित टॉपिक अपडेट करूँ इस लिये अगर आप चाहें तो शॉर्ट नोट्स तैयार कर सकते हैं जो आगामी परीक्षाओं में काम आएगा।


प्रयागराज की सर्वश्रेष्ठ सिविल सर्विसेज संस्थान मणि सर क्लासेज में नया बैच प्रारंभ है। अधिक जानकारी के लिये ऊपर दिए गए नम्बरों पर सम्पर्क कर सकते हैं।


VDO परीक्षा की तैयारी के लिये परीक्षा दृष्टि की प्रैक्टिस सेट मार्केट में उपलब्ध है ऑनलाइन अमेजन/फ्लिपकार्ट से भी प्राप्त किया जा सकता है।


पिछले सभी टेस्ट सीरीज़ के प्रश्नोत्तर एवं उनकी व्याख्या सहित उत्तर के लिये नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:-
👇👇👇👇👇👇👇



नियमित भर्तियों के विज्ञापन की जानकारी तथा भूगोल के New Updates के लिये नीचे दी गई वेबसाइट 
को देखते रहें।

दी गई जानकारी अन्य लोगों तक शेयर करें।

हमारा प्रयास कि हम बनायें एक बेहतरीन शिक्षित समाज।

 पं० अमित कुमार शुक्ल "गर्ग"

 Amit Kumar Shukla 

Blogger-

C.S./G.A.S./Geography P.N.06/19,B.N.B+4 प्रयागराज (उत्तर प्रदेश)

सम्पर्क सूत्र:- 9628625577

टेलीग्राम चैनल लिंक
👇👇👇👇👇👇👇

Instagram Link
👇👇👇👇👇

Amitshukla.geography

Twitter Link
👇👇👇👇👇


LinkedIn Link
👇👇👇👇👇

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जानिए भ्रंश घाटी, रैम्प घाटी, ब्लॉक पर्वत और होर्स्ट पर्वत क्या होते हैं?

विश्व की गर्म एवं ठंडी हवाएं।

परीक्षाओं में भूगोल की प्रमुख पुस्तकें व उनके लेखकों के सम्बंध में पूछे जाने वाले प्रश्न।