LT ग्रेड व GIC प्रवक्ता परीक्षा पर विशेष जानकारी

 


जैसा कि आपको पता ही होगा कि उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग को पिछले ही वर्ष शिक्षा विभाग से जुड़े कुछ पदों यथा- प्रवक्ता राजकीय इण्टर कालेज, सहायक अध्यापक प्रशिक्षित स्नातक श्रेणी (एल०टी० ग्रेड),खण्ड शिक्षा अधिकारी के रिक्त पदों के लिए अधियाचन प्राप्त हो चुका है।

शासन से अनुमति मिलते ही आयोग विज्ञापन जारी करेगा।

एक विज्ञप्ति में आयोग द्वारा यह बताया गया है कि शासन स्तर से समकक्षता के निर्धारण के पश्चात् उपरोक्त पदों के लिए जल्द विज्ञापन जारी होगा।

आयोग द्वारा रिवाइज परीक्षा कैलेन्डर जारी किया जाना है जिसमें समीक्षा अधिकारी पुनर्परीक्षा ,UPPCS प्री परीक्षा व अन्य परीक्षाओं की तिथियां निर्धारित होंगी।

LT ग्रेड शिक्षक भर्ती प्रारम्भिक परीक्षा के बारे में-

परीक्षा योजना एवं पाठ्यक्रम

परीक्षा योजना

परीक्षा हेतु 150 वस्तुनिष्ठ बहुविकल्पीय प्रश्नों वाला एक प्रश्न-पत्र होगा जिसका प्रत्येक प्रश्न 01 अंक का होगा।
उक्त प्रश्न-पत्र निम्नलिखित 02 भागों में विभक्त होगाः

प्रथम भाग (1)- सामान्य अध्ययन :- 30 प्रश्न (वस्तुनिष्ठ प्रकारक)
द्वितीय भाग (2)— मुख्य विषय:- 120 प्रश्न (वस्तुनिष्ठ प्रकारक)
कुल प्रश्नों की संख्या:- 150

परीक्षा अवधि (समय):- 2 घंटे (120 मिनट),पूर्णांक:- 150

नोट: सहायक अध्यापक, सामाजिक विज्ञान (पुरूष/ महिला शाखा) पद हेतु मुख्य विषय में 04 (चार) खण्ड होंगे, जिसमें भूगोल, इतिहास, अर्थशास्त्र तथा नागरिक शास्त्र विषय सम्मिलित होंगे एवं प्रत्येक खण्ड में 60 प्रश्न होंगे।
अभ्यर्थियों को उक्त चार खण्डों में से किन्हीं 02 खण्डों का चयन करके उत्तर देना होगा।

सामान्य अध्ययन का पाठ्यक्रम

(1) भारत का इतिहास एवं भारतीय राष्ट्रीय आन्दोलन:- भारतीय इतिहास के अन्तर्गत सामाजिक, आर्थिक एवं
राजनीतिक पक्षों की सामान्य जानकारी पर महत्व होगा। भारतीय राष्ट्रीय आन्दोलन पर अभ्यर्थियों से स्वतंत्रता आन्दोलन, राष्ट्रीयता का अभ्युदय तथा स्वतंत्रता प्राप्ति के सम्बन्ध में सारपरक जानकारी अपेक्षित है।

(2) भारत एवं विश्व का भूगोल, भारत एवं विश्व का भौतिक, सामाजिक एवं आर्थिक भूगोल:- भारत के भूगोल के अन्तर्गत देश के भौतिक, सामाजिक एवं आर्थिक भूगोल से सम्बन्धित प्रश्न होंगे। विश्व भूगोल में विषय की केवल सामान्य जानकारी अपेक्षित होगी।

(3) भारतीय राजनीति एवं शासन, संविधान,राजनीतिक व्यवस्था, पंचायती राज,लोकनीति एवं अधिकारिक मुद्दे आदि:- भारतीय राजनीति एवं शासन के अन्तर्गत देश के संविधान, पंचायती राज तथा सामुदायिक विकास सहित राजनीतिक प्रणाली के ज्ञान से सम्बन्धित प्रश्न होंगे।

(4) भारतीय अर्थव्यवस्था एवं सामाजिक विकास:- अभ्यर्थियों के जनसंख्या, पर्यावरण तथा नगरीकरण सम्बन्धित समस्याओं एवं पारस्परिक सम्बन्ध, भारतीय आर्थिक नीति एवं भारतीय संस्कृति के व्यापक स्वरूप के ज्ञान का परीक्षण किया जायेगा।

(5) राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय महत्व की सामयिक घटनायें:- इसमें खेलकूद के प्रश्न भी सम्मिलित होंगे।

(6) भारतीय कृषि:- भारत में कृषि, कृषि उत्पाद एवं उसके विपणन के सम्बन्ध में सामान्य जानकारी की अपेक्षा अभ्यर्थियों से होंगी।

(7) सामान्य विज्ञान:- सामान्य विज्ञान के प्रश्न दैनिक अनुभव तथा प्रेक्षण से सम्बन्धित विषयों सहित विज्ञान के सामान्य परिबोध एवं जानकारी पर आधारित होंगे, जिसकी ऐसे किसी भी सुशिक्षित व्यक्ति से अपेक्षा की जा सकती है जिसने वैज्ञानिक विषयों का विशेष अध्ययन नहीं किया है। इसमें भारत के विकास में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी की भूमिका से सम्बन्धित प्रश्न भी होंगे।

(8) प्रारम्भिक गणित हाईस्कूल स्तर तकः- अंकगणित, बीजगणित व रेखागणित।

अभ्युक्तिः- अभ्यर्थियों से यह अपेक्षित होगा कि उत्तर प्रदेश के विशेष परिप्रेक्ष्य में उपर्युक्त विषयों का उन्हें सामान्य परिचय हो।

GIC प्रवक्ता प्रारम्भिक परीक्षा के बारे में -

प्रारम्भिक परीक्षा हेतु परीक्षा योजना 

प्रारम्भिक परीक्षा में सामान्य अध्ययन/वैकल्पिक विषय का एक प्रश्नपत्र होगा जो वस्तुनिष्ठ व बहुविकल्पीय प्रकार का होगा।
इसमें प्रश्नों की संख्या 120 (वैकल्पिक विषय के 80 प्रश्न तथा सामान्य अध्ययन के 40 प्रश्न) होगा जो कुल 300 अंकों का तथा समय 2 घंटों का होगा।

सामान्य अध्ययन का पाठ्यक्रम

(1) सामान्य विज्ञान
(2) भारत का इतिहास
(3) भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन
(4) भारतीय राजतंत्र, अर्थव्यवस्था एवं संस्कृति
(5) भारतीय कृषि, वाणिज्य एवं व्यापार
(6) विश्व भूगोल तथा भारत का भूगोल एवं प्राकृतिक संसाधन
(7) अधुनातन राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय महत्वपूर्ण घटनाक्रम
(8) सामान्य बौद्धिक एवं तार्किक क्षमता 
(9) उत्तर प्रदेश की शिक्षा, संस्कृति, कृषि, उद्योग, व्यापार एवं रहन-सहन और सामाजिक प्रथाओं के संबंध में विशिष्ट जानकारी
(10) प्रारम्भिक गणित (आठवीं स्तर तक) - अंकगणित, बीजगणित,रेखागणित
(11) परिस्थितिकी तथा पर्यावरण


मणि सर क्लासेज प्रयागराज में LT ग्रेड शिक्षक,GIC प्रवक्ता,नेट/जेआरएफ टीजीटी,पीजीटी की कक्षाएं प्रारम्भ हैं अधिक जानकारी के लिए उपरोक्त नंबरों पर सम्पर्क करें।


परीक्षा दृष्टि की बुक ऑनलाइन प्राप्त करने के लिये परीक्षा दृष्टि ऐप डाउनलोड करें ऐप Open करें Books पर क्लिक कर आर्डर करें।
या कोरियर से मंगाने के लिये 9369470010 पर संपर्क करें। या अमेजॉन, फ्लिपकार्ट से ऑर्डर करें।

अजीमुथ संस्थान की बुक डॉक द्वारा प्राप्त करने के लिये 9460337372 पर सम्पर्क करें या अमेजॉन, फ्लिपकार्ट से ऑर्डर करें।

पिछले सभी टेस्ट सीरीज़ के प्रश्नोत्तर एवं उनकी व्याख्या सहित उत्तर के लिये नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:-
👇👇👇👇👇👇👇

प्रतियोगी परीक्षाओं से सम्बंधित अन्य महत्वपूर्ण तथ्यों के लिये नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
👇👇👇👇

PDF today ग्रुप सभी अभ्यर्थियों का स्वागत करता है इस ग्रुप में Competitive Exams (प्रतियोगी परीक्षाओं) के पिछले वर्ष के पेपर,सिलेबस व latest Exams (नवीनतम परीक्षाओं) के पेपर के पीडीएफ हमेशा अपलोड किए जाते हैं। 

अभ्यर्थीगण नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके ग्रुप से जुड़ सकते हैं।
यह प्रोग्राम बिल्कुल निःशुल्क है।
यह जानकारी अपने दोस्तों में भी शेयर करें।
ग्रुप का लिंक
👇👇👇👇 


नियमित भर्तियों के विज्ञापन की जानकारी तथा भूगोल के New Updates के लिये नीचे दी गई वेबसाइट 
को देखते रहें।

दी गई जानकारी अन्य लोगों तक शेयर करें।

हमारा प्रयास कि हम बनायें एक बेहतरीन शिक्षित समाज।

 पं० अमित कुमार शुक्ल "गर्ग"

 Amit Kumar Shukla 

Blogger-

C.S./G.A.S./Geography P.N.06/19,B.N.B+4 प्रयागराज (उत्तर प्रदेश)

सम्पर्क सूत्र:- 9628625577

टेलीग्राम चैनल लिंक
👇👇👇👇👇👇👇

Facebook Link
👇👇👇
Instagram Link
👇👇👇👇👇

Amitshukla.geography

Twitter Link
👇👇👇👇👇


LinkedIn Link
👇👇👇👇👇


टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जानिए भ्रंश घाटी, रैम्प घाटी, ब्लॉक पर्वत और होर्स्ट पर्वत क्या होते हैं?

विश्व की गर्म एवं ठंडी हवाएं।

परीक्षाओं में भूगोल की प्रमुख पुस्तकें व उनके लेखकों के सम्बंध में पूछे जाने वाले प्रश्न।