TGT, PGT, असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा टेस्ट सीरीज (03)


UP टीजीटी, पीजीटी, असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों को अपनी तैयारी का आंकलन करने के लिए नीचे कुछ प्रश्नोत्तरी व्याख्या सहित दिए गए हैं।

Q1:- याला ग्लेशियर किस देश में स्थित है, जिसकी 2040 तक विलुप्त होने की घोषणा की गईं है?
(a) ब्रिटेन                     (b) कनाडा 
(c) नेपाल                    (d) स्वीडन 
उत्तर :- (c)

व्याख्या :- जलवायु परिवर्तन के कारण नेपाल का याला ग्लेशियर 2040 तक विलुप्त हो जाएगा। 

नेपाल के लंगटैंग नेशनल पार्क में स्थित याला ग्लेशियर हाल के दशकों में अपने महत्वपूर्ण पीछे हटने के कारण ग्लेशियोलॉजिकल अध्ययनों का केंद्र बिंदु रहा है।

हाल के विश्लेषणों से यह अनुमान लगाया गया है कि याला ग्लेशियर 2040 के दशक तक गायब हो सकता है जो हिमालय के क्रायोस्फीयर पर जलवायु परिवर्तन के गहन प्रभावों को दर्शाता है।

1974 और 2021 के बीच, याला ग्लेशियर 680 मीटर पीछे हट गया, जिससे इसके क्षेत्र में 36% की कमी आई है।

Q2:- एशिया का पहला निर्यात प्रसंस्करण क्षेत्र कहाँ स्थापित किया गया?
(a) बिजिंग                      (b) कांडला 
(c) टोकियो                     (d) जकार्ता 
उत्तर :- (b)

व्याख्या :- भारत द्वारा निर्यात संवर्द्धन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एशिया का पहला निर्यात संवर्द्धन क्षेत्र (Export Processing Zone, EPZ) वर्ष 1965 में गुजरात के कांडला में स्थापित किया गया। 

इसे मुक्त व्यापार क्षेत्र भी कहते है। 

भारत में सार्वजनिक क्षेत्र में कुल सात EPZ स्थापित किए गए। 

ये हैं - कांडला (गुजरात), सान्ताक्रूज (महाराष्ट्र), फाल्टा (पश्चिम बंगाल), नोएडा (उत्तर प्रदेश), कोच्चि (केरल), चेन्नई (तमिलनाडु) तथा विशाखापत्तनम (आन्ध्र प्रदेश )।
इनके अतिरिक्त निजी क्षेत्र में दो EPZ स्थापित किए गए। 

ये हैं - मुम्बई (महाराष्ट्र) तथा सूरत (गुजरात)।

Q3:- अंतर्राष्ट्रीय तिथि रेखा (180°देशांतर) का निर्धारण किस वर्ष किया गया?
(a) 1884 में                  (b) 1886 में 
(c) 1874 में                  (d) 1890 में 
उत्तर :- (a)

व्याख्या :- वर्ष 1884 में वाशिंगटन में सम्पन्न इंटरनेशनल मेरीडियन कॉन्फ्रेंस में 180वें याम्योत्तर (Prime Meridian) को अन्तर्राष्ट्रीय तिथि रेखा निर्धारित किया गया। 

180° पूर्वी व 180° पश्चिमी देशान्तर एक ही रेखा है।
यह आर्कटिक महासागर, चुकी सागर, बैरिंग स्ट्रेट व प्रशांत महासागर से गुजरती है। 

इसे फिजी, सामाओ, गिलबर्ट आदि द्वीपों पर पूर्व या पश्चिम में खिसकाया गया है ताकि ये भू-स्थल एक ही तिथि का पालन कर सकें।

यदि कोई यात्री पश्चिम दिशा की तरफ यात्रा करते हुए तिथि रेखा को पार करता है तो उसे एक दिन की हानि होती है क्योंकि पश्चिमी क्षेत्र में समय पीछे चल रहा होता है। 

जैसे यदि कोई व्यक्ति 31 दिसंबर को नववर्ष की पार्टी मनाकर तिथि रेखा पार करता है तो दूसरी ओर भी वह अगली रात को नववर्ष पार्टी मना सकता है यानि उसे 31 दिसंबर दुबारा व्यतीत करना पड़ेगा क्योंकि तिथि रेखा पार करने पर दिन 24 घंटे पीछे हो जाता है।

यदि कोई व्यक्ति पूर्व दिशा की तरफ यात्रा करते हुए तिथि रेखा को पार करता है तो उसे एक दिन का लाभ हो जाएगा क्योंकि पूर्वी क्षेत्र में समय आगे चल रहा है। 

जैसे यदि वह बुधवार को यात्रा प्रारंभ करता है तो दूसरी
ओर शुक्रवार का दिन उसे प्राप्त होगा क्योंकि तिथि रेखा पार करने पर दिन 24 घंटे आगे हो जाता है।

Q4:- यूनेस्को का मुख्यालय कहाँ स्थित है?
(a) न्यूयार्क                    (b) लंदन 
(c) पेरिस                      (d) जिनेवा 
उत्तर :- (c)

व्याख्या :- यूनेस्को (UNESCO) का पूरा नाम - United Nations Educational Scientific and Cultural आर्गेनाईजेशन (संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन)

यूनेस्को का मुख्यालय पेरिस, फ्रांस में स्थित है। यूनेस्को की स्थापना वर्ष 1945 में की गई थी।

यूनेस्को (UNESCO) का कार्य शिक्षा, विज्ञान और संस्कृति के माध्यम से अन्तर्राष्ट्रीय शांति का निर्माण करना है।

यूनेस्को संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन है। 

यह शिक्षा, विज्ञान और संस्कृति में अंतरराष्ट्रीय सहयोग के माध्यम से शांति का निर्माण करता है। 

MAB (Man and Biosphere Programme) यूनेस्को द्वारा वर्ष 1971 में चलाया गया कार्यक्रम था।

Q5:- एल्बीडो शब्द की सर्वप्रथम विवेचना किस विद्वान नें की थी?
(a) H.V. हंबोल्ट                 (b) हरमान फ्लॉन 
(c) राबर्ट पियरे                   (d) L.H. लैम्बर्ट 
उत्तर :- (d)

व्याख्या :- एल्बीडो शब्द की सर्वप्रथम विवेचना सन् 1760 में लैम्बर्ट (J. H. Lambert) ने की थी। 

परावर्तन क्रिया से प्रभावित होकर सूर्यातप पृथ्वी सतह या वायुमण्डल में न रुककर शून्य में लौट जाता है इस प्रकार परावर्तित सूर्यातप को एल्बीडो (Albedo) कहते हैं। 

यह किसी भी सतह में पुनः शून्य में लौटने वाली सूर्यातप (विकिरण) की मात्रा होती है। 

सूर्यातप की वह मात्रा जो किसी सतह के सम्पर्क में आकर बिना अवशोषण किये ही शून्य में लौट जाती है, उसे परावर्तित सूर्यातप (Reflected Insolation) कहते हैं। 

वायुमण्डल में पाये जाने वाले धूल व जलकण, बादल, वाष्पकण आदि इस क्रिया में योगदान देते हैं।

पृथ्वी का औसत एल्बीडो (Earth's mean albedo or planetory albedo) 35 प्रतिशत है। 

इसका मान भूमध्य रेखा की तुलना में ध्रुवीय प्रदेशों में अधिक रहता है) अन्य ग्रहों एवं चन्द्रमा के एल्बीडो का भी अनुमान लगाया गया है। 

यह चन्द्रमा का 7 प्रतिशत, बुध का 6 प्रतिशत, मंगल का 16 प्रतिशत, शुक्र का 76 प्रतिशत माना गया है।

मोलर ने बताया कि सौर्थिक शक्ति का 35 प्रतिशत भाग परावर्तित होकर शून्य में लौट जाता है, जिसमें 2 प्रतिशत पृथ्वी की सतह से, 6 प्रतिशत वायुमण्डल से तथा 27 प्रतिशत मेघों द्वारा परावर्तित होता है। 

सर्वत्र एल्बीडो की मात्रा समान नहीं होती है वरन् इसमें समय एवं अवधि के अनुसार अन्तर मिलता है यह अन्तर मेघाच्छादन की मात्रा, वायुमण्डल में विद्यमान कणों, सूर्य किरणों के कोण तथा भू-सतह की प्रकृति पर निर्भर करता है।

क्रिचफिल्ड के अनुसार, भू-सतह पर आने व सतह से परावर्तित होकर जाने वाले विकिरण के अनुपात को 'एल्बीडो' कहते हैं। 

इसकी मात्रा विषुवत् रेखीय प्रदेशों की तुलना में ध्रुवीय क्षेत्रों में अधिक है। 

एल्बीडो (श्विती) की मात्रा पर सूर्य की किरणों के तिरछेपन तथा सतह के रंग का प्रभाव पड़ता है।

G.S. फैक्ट्री एलनगंज प्रयागराज द्वारा असिस्टेंट प्रोफेसर, TGT, सामाजिक विज्ञान व PGT भूगोल विषय के लिए ऑनलाइन/ऑफलाइन दोनों माध्यमों में टेस्ट सीरीज शुरू की गई है।


अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें या दिए गए QR कोड को स्कैन करें -

टेलीग्राम चैनल लिंक
👇👇👇👇

टेलीग्राम चैनल QR कोड 
👇👇👇👇

असिस्टेंट प्रोफेसर वाट्सएप ग्रुप लिंक
👇👇👇👇

असिस्टेंट प्रोफेसर वाट्सएप ग्रुप QR कोड 
👇👇👇👇

TGT, PGT वाट्सएप ग्रुप लिंक
👇👇👇👇

TGT, PGT वाट्सएप ग्रुप QR कोड 
👇👇👇👇







पिछले सभी टेस्ट सीरीज़ के प्रश्नोत्तर एवं उनकी व्याख्या सहित उत्तर के लिये नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:-
👇👇👇👇👇👇👇

प्रतियोगी परीक्षाओं से सम्बंधित अन्य महत्वपूर्ण तथ्यों के लिये नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
👇👇👇👇

PDF today ग्रुप सभी अभ्यर्थियों का स्वागत करता है इस ग्रुप में Competitive Exams (प्रतियोगी परीक्षाओं) के पिछले वर्ष के पेपर,सिलेबस व latest Exams (नवीनतम परीक्षाओं) के पेपर के पीडीएफ हमेशा अपलोड किए जाते हैं। 

अभ्यर्थीगण नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके ग्रुप से जुड़ सकते हैं।
यह प्रोग्राम बिल्कुल निःशुल्क है।
यह जानकारी अपने दोस्तों में भी शेयर करें।
ग्रुप का लिंक
👇👇👇👇 


नियमित भर्तियों के विज्ञापन की जानकारी तथा भूगोल के New Updates के लिये नीचे दी गई वेबसाइट 
को देखते रहें।

दी गई जानकारी अन्य लोगों तक शेयर करें।

हमारा प्रयास कि हम बनायें एक बेहतरीन शिक्षित समाज।

 पं० अमित कुमार शुक्ल "गर्ग"

 Amit Kumar Shukla 

Blogger-

C.S./G.A.S./Geography P.N.06/19,B.N.B+4 प्रयागराज (उत्तर प्रदेश)

सम्पर्क सूत्र:- 9628625577

टेलीग्राम चैनल लिंक
👇👇👇👇👇👇👇

Facebook Link
👇👇👇
Twitter Link
👇👇👇👇👇


LinkedIn Link
👇👇👇👇👇

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जानिए भ्रंश घाटी, रैम्प घाटी, ब्लॉक पर्वत और होर्स्ट पर्वत क्या होते हैं?

विश्व की गर्म एवं ठंडी हवाएं।

वायुदाब पेटियों के बारे में सबसे सरल व सबसे महत्वपूर्ण जानकारी।