TGT, PGT, असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा टेस्ट सीरीज (04)


UP टीजीटी, पीजीटी, असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों को अपनी तैयारी का आंकलन करने के लिए नीचे कुछ प्रश्नोत्तरी व्याख्या सहित दिए गए हैं।

Q1:- भारत के किस शहर को उसके ऑटोमोबाइल उद्योग के कारण 'डेट्रायट ऑफ इंडिया' कहा जाता है?
(a) पुणे                   (b) चेन्नई
(c) मुंबई                  (d) बंगलुरू
उत्तर :- (b)
व्याख्या :- चेन्नई को उसके ऑटोमोबाइल विनिर्माण के कारण "डेट्रायट ऑफ इंडिया" कहा जाता है। 

चेन्नई का मोटर वाहन उद्योग भारत में सबसे बड़े उद्योगों में एक है और पिछले कुछ दशकों में तेजी से बढ़ रहा है। 
मुंबई को भारत की वित्तीय राजधानी के रूप में भी जाना जाता है।

बंगलुरू को " सिलिकॉन वैली ऑफ इंडिया" भी कहा जाता है।

Q2:- निम्नलिखित राज्यों में से किसने एक लंबे नौसंचालन चैनल द्वारा समुद्र से जोड़े जाने के लिए एक कृत्रिम अंतर्देशीय बंदरगाह के निर्माण की संभावना का पता लगाया है ?
(a) आंध्र प्रदेश               (b) कर्नाटक
(c) छत्तीसगढ़                (d) राजस्थान
उत्तर :- (d)
व्याख्या :- भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण (IWAI) को राजस्थान सरकार से जालौर में एक कृत्रिम अंतर्देशीय बंदरगाह के विकास का प्रस्ताव प्राप्त हुआ है। 
यह बंदरगाह कच्छ की खाड़ी के साथ एक चैनल का विकास कर अरब सागर से जोड़ने के लिए प्रस्तावित है। 

मोरी क्रीक से जालौर को जोड़ने के लिए एक नहर का निर्माण किया जाना प्रस्तावित है।

Q3:- भारत में पाई जाने वाली नस्ल, 'खाराई ऊंट' के बारे में इनमें से कौन सा कथन सही है/हैं?
1. यह समुद्र जल में तीन किमी तक तैरने में सक्षम है।
2. यह मैंग्रोव की चराई पर जीता है।
3. यह जंगली होता है और पालतू नहीं बनाया जा सकता है।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए ।
(a) केवल 1 और 2
(b) केवल 3
(c) केवल 1 और 3
(d) 1, 2 और 3
उत्तर :- (a)
व्याख्या :- खाराई ऊंट कच्छ (गुजरात) में पाए जाते हैं। यह समुद्र जल में तीन किमी तक तैरने में सक्षम हैं। 

ये मैंग्रोव ( Mangroves) की चराई पर जीते हैं। 

इन ऊंटों को संकटग्रस्त प्रजाति (Endangered Species) घोषित किया गया है। 

हाल ही में करनाल, हरियाणा में स्थित 'नेशनल ब्यूरो ऑफ एनिमल जेनेटिक रिर्सोसेज' (National Bureau of Animal Genetic Resources) ने खाराई ऊंट को भारत में पाई जाने वाली ऊंट की नौवीं प्रजाति के रूप में मान्यता दी है। 

ध्यातव्य है कि मालधारी समुदाय की आजीविका इन्हीं ऊंटों पर निर्भर करती है।

Q4:- उष्णकटिबंधीय अक्षांशों में दक्षिणी अटलांटिक और दक्षिण- पूर्वी प्रशांत क्षेत्रों में चक्रवात उत्पन्न नहीं होता। इसका क्या कारण है ?
(a) क्योंकि समुद्री पृष्ठों के ताप निम्न होते हैं।
(b) क्योंकि उष्णकटिबंधीय चक्रवात ITCZ से संबंधित होते हैं।
(c) क्योंकि इन क्षेत्रों में बादल अधिक पाए जाते हैं।
(d) क्योंकि उन क्षेत्रों में भूमि मौजूद नहीं होती।
उत्तर :- (b)
व्याख्या :- उष्णकटिबंधीय (Tropical) अक्षांशों में दक्षिणी अटलांटिक और दक्षिण पूर्वी प्रशांत क्षेत्रों में चक्रवात उत्पन्न नहीं होते हैं। 

इसका मुख्य कारण यह है कि उष्णकटिबंधीय चक्रवात अंतः उष्णकटिबंधीय अभिसारी क्षेत्र (ITCZ: Inter-Tropical convergence Zone) से संबंधित होते हैं तथा उपर्युक्त क्षेत्रों में ITCZ की उपस्थिति सामान्यतः नहीं होती है। 

इन क्षेत्रों में ऊर्ध्वाधर पवन संचलन (Verticle wind share) के काफी सशक्त होने तथा साथ ही ITCZ के अभाव के कारण वायुमंडलीय भंवरों और अभिसरण (अर्थात बृहत पैमाने पर चक्रण एवं तूफानी गतिविधियों) के न होने के कारण यहां चक्रवातों की उत्पत्ति सामान्यतः नहीं होती है।

Q5:- भारत में केले के पौधे की एक नई और भिन्न जाति की खोज की गईं है, जिसकी ऊंचाई लगभग 11 मीटर तक जाती है और उसके फल का गूदा नारंगी रंग का है। यह भारत के किस भाग में खोजी गई है?
(a) अंडमान द्वीप             (b) अन्नामलाई वन
(c) मैकाल पहाड़ियां         (d) गारो पहाड़ी 
उत्तर :- (a)
व्याख्या :- भारतीय वनस्पति सर्वेक्षण (Botanical Survey of India) के वैज्ञानिकों ने अंडमान द्वीप के उष्णकटिबंधीय वर्षा वनों से केले की एक नई प्रजाति को खोजा है, जिसे 'मूसा इंडअंडमानेंसिस' (Musa Indandamanensis) नाम दिया गया है। 

इस नई प्रजाति की ऊंचाई लगभग 11 मीटर है, जबकि सामान्य केले की प्रजातियां लगभग 3 से 4 मीटर तक ऊंची होती हैं। 

गुच्छे में पकने से पहले यह केला हरे रंग का ही रहता है, लेकिन पकने के बाद इसके छिलके पीले और गूदे का रंग नारंगी हो जाता है।

G.S. फैक्ट्री एलनगंज प्रयागराज द्वारा असिस्टेंट प्रोफेसर, TGT, सामाजिक विज्ञान व PGT भूगोल विषय के लिए ऑनलाइन/ऑफलाइन दोनों माध्यमों में टेस्ट सीरीज शुरू की गई है।


अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें या दिए गए QR कोड को स्कैन करें -

टेलीग्राम चैनल लिंक
👇👇👇👇

टेलीग्राम चैनल QR कोड 
👇👇👇👇

असिस्टेंट प्रोफेसर वाट्सएप ग्रुप लिंक
👇👇👇👇

असिस्टेंट प्रोफेसर वाट्सएप ग्रुप QR कोड 
👇👇👇👇

TGT, PGT वाट्सएप ग्रुप लिंक
👇👇👇👇

TGT, PGT वाट्सएप ग्रुप QR कोड 
👇👇👇👇







पिछले सभी टेस्ट सीरीज़ के प्रश्नोत्तर एवं उनकी व्याख्या सहित उत्तर के लिये नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:-
👇👇👇👇👇👇👇

प्रतियोगी परीक्षाओं से सम्बंधित अन्य महत्वपूर्ण तथ्यों के लिये नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
👇👇👇👇

PDF today ग्रुप सभी अभ्यर्थियों का स्वागत करता है इस ग्रुप में Competitive Exams (प्रतियोगी परीक्षाओं) के पिछले वर्ष के पेपर,सिलेबस व latest Exams (नवीनतम परीक्षाओं) के पेपर के पीडीएफ हमेशा अपलोड किए जाते हैं। 

अभ्यर्थीगण नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके ग्रुप से जुड़ सकते हैं।
यह प्रोग्राम बिल्कुल निःशुल्क है।
यह जानकारी अपने दोस्तों में भी शेयर करें।
ग्रुप का लिंक
👇👇👇👇 


नियमित भर्तियों के विज्ञापन की जानकारी तथा भूगोल के New Updates के लिये नीचे दी गई वेबसाइट 
को देखते रहें।

दी गई जानकारी अन्य लोगों तक शेयर करें।

हमारा प्रयास कि हम बनायें एक बेहतरीन शिक्षित समाज।

 पं० अमित कुमार शुक्ल "गर्ग"

 Amit Kumar Shukla 

Blogger-

C.S./G.A.S./Geography P.N.06/19,B.N.B+4 प्रयागराज (उत्तर प्रदेश)

सम्पर्क सूत्र:- 9628625577

टेलीग्राम चैनल लिंक
👇👇👇👇👇👇👇

Facebook Link
👇👇👇
Twitter Link
👇👇👇👇👇


LinkedIn Link
👇👇👇👇👇

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जानिए भ्रंश घाटी, रैम्प घाटी, ब्लॉक पर्वत और होर्स्ट पर्वत क्या होते हैं?

विश्व की गर्म एवं ठंडी हवाएं।

वायुदाब पेटियों के बारे में सबसे सरल व सबसे महत्वपूर्ण जानकारी।