सिविल सर्विसेज के परीक्षा में भूगोल की भूमिका।


सिविल सर्विसेज की परीक्षा में भूगोल की भूमिका।

संघ लोक सेवा आयोग,उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सभी परीक्षाओ में भूगोल की अहम भूमिका मानी जाती है।
भूगोल, सिविल सर्विसेज के परीक्षाओ में स्कोर खड़ा करने में बहुत ही कारगर विषय के रूप में माना जाता है।
प्रिलिम्स के साथ साथ मेंस में भी भूगोल का ग्राफ काफी अच्छा रहा है।
भूगोल को समझने के लिये ग्राफ ,मानचित्र एवं डायग्राम मुख्य रूप से उपयोगी होता है। जिसकी सहायता से हम भूगोल को आसानी से समझ सकते है।
यह एक ऐसा विषय है जिसे रट कर स्कोर नही किया जा सकता ।
आइये भूगोल के कुछ प्रमुख प्रश्नों पर प्रकाश डालें ।

प्रश्न 1 हमारा सौरमंडल किस आकाशगंगा में स्थित है? IAS 1992
उत्तर -मन्दाकिनी आकाशगंगा में।

प्रश्न 2 'ब्लैक होल'के सिद्धांत को किसने प्रतिपादित किया था?
UPPCS 2011

उत्तर -एस चन्द्रशेखर ने।
प्रश्न 3 कारोनोग्राफ एक उपकरण है जिससे क्या मापा जाता है?
IAS 1999
उत्तर - अंतरिक्ष मे उठने वाला तूफान।

प्रश्न 4 पृथ्वी का जियायड आकार किसके कारण होता है? IAS 1992
उत्तर - घूर्णन के कारण।

प्रश्न 5 पृथ्वी की भू-पर्पटी की संरचना में किस तत्व की मात्रा सर्वाधिक पाई जाती है? UPPCS 2001
उत्तर - ऑक्सीजन।

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें