बंगाल की खाड़ी में चक्रवात "असानी" की दस्तक, परीक्षाओं में पूछे जा सकते है इससे जुड़े प्रश्न।


बंगाल की खाड़ी में उठने वाले उष्ण कटिबंधीय चक्रवात के विषय मे जानकारी

चक्रवात का नाम:- असानी/आसनी
असानी का अर्थ :- क्रोध
स्थिति:- दक्षिणी अंडमान सागर (बंगाल की खाड़ी)
गति:- 75 से 90 किलोमीटर प्रति घण्टे
प्रभावित क्षेत्र:- ओडिशा, पश्चिम बंगाल, असम,सिक्किम, झारखंड, आंध्र प्रदेश

3 दिन बाद भारत के तटवर्ती इलाकों से टकराएगा उष्ण कटिबंधीय चक्रवात असानी

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने इसकी गति 75 से लेकर 90 Km/h तक रहने की संभावना जताई है।

बता दें कि इससे पहले भारत में  2020 में अम्फान चक्रवात ने पश्चिम बंगाल तथा 2021 में आये यास चक्रवात ने ओडिशा को प्रभावित किया था।

जिसके बारे में विस्तृत जानकारी नीचे दिए गए (नीली लाइन) लिंक पर क्लिक करके पढ़ सकते हैं।


ऐसे में अगर असानी चक्रवात के असर की बात करें तो ये ओडिशा समेत पश्चिम बंगाल, असम, सिक्किम, झारखंड, आंध्र प्रदेश, उत्तर-पूर्व के कई राज्यों में तबाही मचा सकता है।

दक्षिणी अंडमान सागर के ऊपर मंडरा रहे उष्ण कटिबंधीय चक्रवाती तूफान असानी इस वर्ष का पहला चक्रवात है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कहा है कि दक्षिण अंडमान सागर और उससे सटे दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है।

इसके उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना है आज से हवा की गति में धीरे-धीरे वृद्धि होगी और संभावना है कि यह सिस्टम 8 मई (कल) तक चक्रवाती तूफान और तेज हो जाएगा।

क्यों आते हैं चक्रवात

धरती के एटमॉस्फियर में हवा  होती है हवा हमेशा हाई प्रेशर  (उच्च वायुदाब) से लो प्रेशर (निम्न वायुदाब) वाले क्षेत्र की तरफ बहती है।

समुद्र के ऊपर जमीन की तरह ही हवा होती है गर्म होने के बाद हवा हल्की हो जाती है और ऊपर की ओर उठने लगती है।

अगर समुद्र का पानी गर्म होता है तो उसके ऊपर की हवा भी गर्म हो जाती है और ऊपर उठने लगती है इस जगह पर लो प्रेशर (निम्न वायुदाब) का क्षेत्र बनने लगता है इसके आसपास मौजूद ठंडी हवा लो प्रेशर (निम्न वायुदाब) वाले क्षेत्र को भरने के लिए इस तरफ बढ़ने लगती है।

चूंकि पृथ्वी अपनी धुरी पर घूमती है इसलिए हवा सीधी दिशा में ना आकर उसी जगह घूमने लगती है जिससे चक्रवात आते हैं।

नीचे दिए गए चित्र से हम आसानी से समझ सकते हैं।


सबसे अलग और सबसे सटीक एवं अपडेटेड जानकारी के लिये नियमित सर्च करें bhugolvetta.blogspot.com
UPPCS प्री परीक्षा में निश्चित सफलता के लिये अवश्य पढ़ें परीक्षा दृष्टि सामान्य अध्ययन और डाउनलोड करें परीक्षा दृष्टि ऐप।

ऑफलाइन के साथ साथ ऑनलाइन अमेजॉन और फ्लिपकार्ट पर भी उपलब्ध।


अगर आप चाहते है कि आपको भर्तियों के विज्ञापन तथा भूगोल के New Updates मिलते रहें तो आप नीचे दिए गए लिंक का प्रयोग करके सीधे जुड़ सकते है

फ़ेसबुक के लिये लिंक

वाट्सएप के लिए लिंक

टेलीग्राम के लिये लिंक
👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇


प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे IAS, PCS, NET/JRF, TGT, PGT, UPTET, CTET, SSC, RAILWAY, बैंक, पुलिस,लेखपाल,UPSSSC एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों का सबसे पसंदीदा व विश्वसनीय वेबसाइट:- www.bhugolvetta.blogspot.com

इस वेबसाइट पर भूगोल के तथ्यों के साथ- साथ अब राज्य व केंद्र सरकार के अधीन सरकारी नौकरियों के भर्ती के विज्ञापन व तैयारी की रणनीति आदि के विषय मे भी जानकारियां आपको मिलती रहेगी।

इस लिये हमेशा अपडेट रहें और अपने दोस्तों को भी अवगत कराएं।
नोट:- प्रत्येक रविवार को New Speed Test Update किये जायेंगे जिसमे 5 प्रश्न और उसके उत्तर व्याख्या सहित दिए जाएगें।


हम प्रतिदिन नए तथ्य अपडेट करते रहते हैं।

अपने मित्रों व अन्य लोगों को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें।


<script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-3601981125143197"
     crossorigin="anonymous"></script>

हमारा प्रयास कि हम बनायें एक बेहतरीन शिक्षित समाज।


अमित कुमार शुक्ल
Blogger/C.S./G.A.S./Geography
प्रयागराज (उत्तर प्रदेश)







टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जानिए भ्रंश घाटी, रैम्प घाटी, ब्लॉक पर्वत और होर्स्ट पर्वत क्या होते हैं?

विश्व की गर्म एवं ठंडी हवाएं।

परीक्षाओं में भूगोल की प्रमुख पुस्तकें व उनके लेखकों के सम्बंध में पूछे जाने वाले प्रश्न।