अगर आप UPPCS 2024 प्री परीक्षा देने जा रहे हैं तो इन बातों का ध्यान रखें।


UPPCS Pre 2024 के विषय मे कुछ महत्वपूर्ण बातें।

2024 की UPPCS  प्रारंभिक परीक्षा के लिए अब मात्र 4 महीने का समय बचा है। 

यही समय तैयारी को फिनिशिंग टच देने का समय होता है। 

पूरे साल कितनी भी मेहनत की हो लेकिन हमारी परफॉरमेंस का निर्धारण यही अंतिम कुछ दिन करते हैं। 
इस समय पूरे सिलेबस का व्यवस्थित तरीके से रिवीजन शुरू कर देना चाहिए। 

हर सब्जेक्ट में कुछ कोर टॉपिक्स और पॉइंट्स ऐसे होते हैं जिनकी इम्पोर्टेंस बहुत ज्यादा होती है और जो लगभग हर बार एग्जाम में पूछे जाते हैं। 

हमें इन कोर टॉपिक्स और पॉइंट्स को पहचान कर उनपर थोड़ा एक्सट्रा जोर देना चाहिए। 

इस से हम अपनी सफलता के चांस को कई गुना बढ़ा सकते हैं। 

तो अगर आपकी तैयारी पूरी है तो इन पॉइंट्स को रिवीजन में अच्छे से तैयार कर लें, लेकिन अगर कोई साथी किसी वजह से अच्छी तैयारी नही कर पाया तो वो भी इन कोर टॉपिक्स को तैयार करके अपने पास होने की सभांवना को एक सीमा तक बढ़ा सकता है।

जानिए कौन सा है वह कोर टॉपिक्स।

इतिहास (History)

1. सिंधुघाटी सभ्यता में विभिन्न स्थलों में पायी गयी चीजें, स्थल और संबंधित नदियां, स्थल और उनके खोजकर्ता।

2. वैदिक काल मे चारों वेदों से सम्बंधित बातें, नदियों व  पदार्थों के वैदिक नाम, 16 संस्कारो के नाम व क्रम, वैदिक देवता, सभा और समिति।

3. महाजनपद, उनके स्थिति और राजधानियां; बुद्ध और महावीर से संबंधित मुख्य मुख्य बातें।

4. मौर्य, गुप्त व अन्य वंशो के शासकों का क्रम और उपाधियां,अभिलेख (अशोक और उसके अभिलेख सबसे महत्त्वपूर्ण), विभिन्न प्रशासनिक विभागों के नाम, समितियां और उनके कार्य क्षेत्र।

5. कुषाण काल मे कनिष्क (स्वर्ण सिक्के) सातवाहन काल मे गौतमीपुत्र सत्कर्णी की उपाधियां और अभिलेख।

6. हर्षवर्धन- राजधानी, किसने हराया, हर्ष और बाण द्वारा लिखी किताबें, त्रिकोणीय मुकाबला।

7. चोल वंश में राजराज महान, राजेन्द्र चोल और राजाधिराज चोल, और प्रशासन, मंदिर।

8. पल्लव वंश में शासकों द्वारा बनवाये गए मंदिर।

4. दिल्ली सल्तनत के सभी वंशों का क्रम, खिलजी का प्रशासन

5. मुग़ल काल में बाबर, हुमायूं, अकबर और औरंगज़ेब के युद्ध सन सहित, प्रशासन के विभिन्न विभाग

आधुनिक भारत  

1. समाज सुधार आंदोलन संस्थाएं और उनके संस्थापक

2. किसान और जनजातीय विद्रोह सन सहित

3. राजनैतिक संस्थाएं

4. विभिन्न कमेटियां क्रम के साथ

5. विभिन्न आंदोलन क्रम से

6. प्रमुख वायसराय और उनके काम

7. पत्र पत्रिकाएं और सम्बंधित व्यक्ति

भूगोल {GEOGRAPHY}

1. भारत के पर्वत और उनकी स्थिति, पर्वतों की सर्वोच्च चोटी

2. नदियां उनके उदगम, सहायक नदियां, उत्तर से दक्षिण क्रम

3. दर्रे 

4. विभिन्न राज्यों में पायी जाने वाली जनजातियां

5. विभिन्न महाद्वीपों की स्थिति, 

6. कर्क रेखा, विषुवत रेखा और भूमध्य रेखा पर पड़ने वाले देशों के नाम,

7. महाद्वीपों में पाए जाने वाली पर्वत श्रेणी और महाद्वीप की सबसे ऊंची पर्वत चोटी

8. महाद्वीपों की नदियां

9. नदियों के किनारे बसे मुख्य नगर

10. मुख्य झीलें

11. ज्वालामुखी पर्वतों की स्थिति

12. हवाएं

13. गर्म और ठंडी जलधाराएं और संबंधित सागरों व महासागरों के नाम 

14.स्थलरूद्ध/स्थलआबद्ध देश

पॉलिटी (राज्यव्यवस्था)

1. मूल अधिकार, नीति निर्देशक तत्व वर्गीकरण और अनुच्छेद सहित

2. मुख्य अनुच्छेदों के नम्बर

3. पंचायती राज, म्युनिसिपालिटी

4. प्रमुख संविधान संशोधन

5. संविधान के सभी भागों के नाम और उनका विस्तार

6. सभी अनुसूचियों के नाम

7. व्यवस्थापिका, कार्यपालिका, न्यापालिका

विज्ञान {SCIENCE}

1. विभिन्न यंत्र जैसे अमीटर, एनीमोमीटर और उनके उपयोग

2. विभिन्न रोग और उनके कारक

3. खोजकर्ता

4. विटामिन- वैज्ञानिक नाम, कमी या अधिकता से होने वाले रोग और स्त्रोत

5. समस्थानिक और उनके उपयोग

6. हार्मोन, एंजाइम और उनके कार्य, स्रावित करने वाले अंग

7. ब्लड ग्रुप

पर्यावरण {ENVIRONMENT}

1. पर्यावरणीय दिवस

2. विभिन्न पर्यावरणीय समझौते और उनके उद्देश्य

3. मुख्य पर्यावरण सम्मेलन स्थान और वर्ष के साथ

4. भारत मे विश्व विरासत स्थलों के नाम और राज्य

5. आर्द्र भूमियाँ, नेशनल पार्क

6. प्रदूषक और संबंधित रोग

7. विभिन्न पर्यावरण से संबंधित आंदोलन

8. ध्वनि प्रदूषण के स्तर

9. जैव विविधता

10. पारिस्थितिकी तंत्र

अर्थव्यवस्था (Economy)

1. सभी पंचवर्षीय योजनाएं उद्देश्य, वर्ष और योजनावकाश

2. विभिन्न क्रांतियां

3. आर्थिक समसामयिकी 

उत्तर प्रदेश विशेष

परीक्षा वाणी की किताब के शुरुआती संक्षिप्तिकी वाले पन्ने।

सबसे अधिक निर्णायक सवाल जनगणना, वन सर्वेक्षण, समसामयिकी, उत्तर प्रदेश की संस्कृति व सभ्यता आदि से होंगे इन्हें छोड़ना फेल होना सुनिश्चित कर देगा

PS:- करंट अफ़ेयर्स के लिए पिछले दिसम्बर तक के मासिक पत्रिकाओं का रिवीजन करें।

प्रतियोगी परीक्षाओं से सम्बंधित अन्य महत्वपूर्ण तथ्यों के लिये नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
👇👇👇👇

PDF today ग्रुप सभी अभ्यर्थियों का स्वागत करता है इस ग्रुप में Competitive Exams (प्रतियोगी परीक्षाओं) के पिछले वर्ष के पेपर,सिलेबस व latest Exams (नवीनतम परीक्षाओं) के पेपर के पीडीएफ हमेशा अपलोड किए जाते हैं। 

अभ्यर्थीगण नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके ग्रुप से जुड़ सकते हैं।
यह प्रोग्राम बिल्कुल निःशुल्क है।
यह जानकारी अपने दोस्तों में भी शेयर करें।
ग्रुप का लिंक
👇👇👇👇 


नियमित भर्तियों के विज्ञापन की जानकारी तथा भूगोल के New Updates के लिये नीचे दी गई वेबसाइट 
को देखते रहें।

दी गई जानकारी अन्य लोगों तक शेयर करें।

हमारा प्रयास कि हम बनायें एक बेहतरीन शिक्षित समाज।

 पं० अमित कुमार शुक्ल "गर्ग"

 Amit Kumar Shukla 

Blogger-

C.S./G.A.S./Geography P.N.06/19,B.N.B+4 प्रयागराज (उत्तर प्रदेश)

सम्पर्क सूत्र:- 9628625577

टेलीग्राम चैनल लिंक
👇👇👇👇👇👇👇

Facebook Link
👇👇👇
Instagram Link
👇👇👇👇👇

Amitshukla.geography

Twitter Link
👇👇👇👇👇


LinkedIn Link
👇👇👇👇👇

टिप्पणियाँ