विश्व के औद्योगिक प्रदेशों से आने वाले सभी प्रश्न इस टॉपिक से कवर हो जाएंगे।



औद्योगिक प्रदेश क्या है?

औद्योगिक प्रदेश ऐसे क्षेत्र होते हैं जहाँ विभिन्न श्रृंखलाबद्ध उद्योगों के अनेक कारखाने केन्द्रीभूत हों तथा औद्योगिक भू दृश्य विकसित हो।


विश्व के औद्योगिक प्रदेश

विश्व मे उद्योग के प्रादेशिक वितरण में बहुत असमानता होती है।

यह असमानता न केवल विश्व के विभिन्न देशों में अपितु किसी भी देश के विभिन्न भागों में तथा किसी औद्योगिक प्रदेश के अंतर्गत भी पाई जाती है।

विश्व मे उद्योगों का वृहद क्षेत्र पर केंद्रीकरण कुछ ही भागों में हुआ है।

इनमें उत्तरी अमेरिका का मध्य पूर्व भाग , पश्चिमी तथा मध्य यूरोप, रूस का यूरोपीय भाग यूक्रेन तथा दक्षिण एवं पूर्वी एशिया के कुछ क्षेत्रों जैसे दक्षिण पूर्वी जापान, पूर्वी चीन तथा भारत के कुछ भाग उल्लेखनीय हैं।

यहाँ ध्यान देने योग्य बात यह है कि उत्पादन प्रक्रिया जन मूल्य वृद्धि के अनुसार उत्तरी अमेरिका सर्वप्रधान तथा दक्षिणी एवं पूर्वी एशिया बहुत गौण है जबकि उत्पादन में लगे लोगों की संख्या के अनुसार दक्षिणी एवं पूर्वी प्रधान तथा उत्तरी अमेरिका गौण हो जाता है।

इसका तात्पर्य यह है कि दक्षिणी एवं पूर्वी एशिया में लघु एवं कुटीर उद्योगों की अधिकता है जिसमे उत्पादन प्रधानतः श्रम पर आधारित है।

वृहद औद्योगिक प्रदेशों के अतिरिक्त विश्व मे निम्न गौण प्रदेश मिलते हैं।




गौण औद्योगिक प्रदेश

1 दक्षिणी संयुक्त राज्य अमेरिका

2 पश्चिमी आंग्ल अमेरिका

3 मेक्सिको पठार एवं मध्य अमेरिका

4 दक्षिणी अमेरिका में पश्चिमी मध्य भाग (इक्वेडोर, पेरू, बोलिविया)

5 मध्य चिली

6 दक्षिणी पूर्वी दक्षिण अमेरिका

7 दक्षिणी पूर्वी ब्राजील

8 भूमध्यसागरीय यूरोप

9 दक्षिणी अफ्रीका एवं पूर्वी अफ्रीका का पठार

10 द०पू० ऑस्ट्रेलिया तथा न्यूजीलैंड

11 दक्षिणी एशिया के महानगरों के चारो ओर तथा दक्षिणी पूर्वी एशिया के पत्तन केंद्र।

इन औद्योगिक प्रदेशों में , विशेषतः प्रमुख औद्योगिक प्रदेशों में विविध प्रकार के उद्योग केंद्रीत हैं।
प्रमुख औद्योगिक प्रदेशों के अंतर्गत कई लघु प्रदेश मिलते हैं।



उत्तरी अमेरिका के औद्योगिक प्रदेश

उत्तरी अमेरिका का प्रमुख औद्योगिक प्रदेश मध्य पूर्वी भाग में मिस्सौरी तथा मिसिसिपी नदी से लेकर अंध महासागर (अटलांटिक महासागर) तक विस्तृत है।

इसके अंतर्गत अप्लेशियन घाटियां, पश्चिमी जॉर्जिया, एवं उत्तरी अलबामा पर्वत पदीय पठार तथा कनाडा के पूर्वी भाग शामिल किये जाते हैं।

इस प्रमुख औद्योगिक प्रदेश के अंर्तगत निम्न विशिष्ट लघु प्रदेश पाये जाते हैं:-

1 न्यू इंग्लैंड प्रदेश

2 मध्य अटलांटिक महासागर तटीय प्रदेश 

3 दक्षिणी अपलेशियन प्रदेश

4 न्यूयॉर्क राज्य का प्रदेश





कनाडा के औद्योगिक प्रदेश

कनाडा के औद्योगिक प्रदेशों की स्थिति संयुक्त राज्य के औद्योगिक प्रदेशों के अनुरूप है।

यहाँ भी उद्योग का अधिकांश भाग पूर्वी में है तथा पूर्वी भाग में भी कुछ ही प्रदेशों में केंद्रित है।

कनाडा के इस औद्योगिक प्रदेश में लोहा इस्पात तथा मशीन उद्योग महत्वपूर्ण है।




यूरोपीय समुदाय के औद्योगिक प्रदेश

विश्व के वृहद औद्योगिक प्रदेशो में पश्चिमी यूरोप के औद्योगिक प्रदेश का महत्वपूर्ण स्थान है।

पश्चिमी युरोप औद्योगिक क्रांति की जन्मभूमि तथा औद्योगिक उत्पादन का अग्रदूत रहा है।



जापान के औद्योगिक प्रदेश

जापान के औद्योगिक विकास का इतिहास अपेक्षाकृत बहुत पहले प्रारंभ होता है।

जापान में चार प्रधान औद्योगिक प्रदेश है:-

1 क्वांटो मैदान

2 किंकी प्रदेश

3 नगोया प्रदेश

4 किता क्यूशू प्रदेश





चीन के औद्योगिक प्रदेश

चीन में औद्योगिक विकास का सूत्रपात 1949 में कम्युनिस्ट पार्टी के सत्तारूढ़ होने के बाद ही हुआ।

इसमें कुछ प्रमुख औद्योगिक प्रदेश है:-

दक्षिणी मंचूरिया, उत्तरी चीन के औद्योगिक प्रदेश, यांगटीसीक्यांग घाटी प्रदेश, कैण्टन औद्योगिक प्रदेश, हांगकांग औद्योगिक प्रदेश।





भारत मे औद्योगिक प्रदेश

 भारत मे वृहद पैमाने के उद्योग का विकास बहुत बाद में हुआ।

प्रथम विश्व युद्ध काल के पहले भारत मे केवल सूती वस्त्र उद्योग का अधिक विकास हुआ था।

पहला सफल लोहा इस्पात का कारखाना जमशेदपुर में 1907 में स्थापित हुआ।

भारत मे निम्नलिखित औद्योगिक प्रदेश तथा केंद्र स्थल है:-

1 बिहार बंगाल औद्योगिक प्रदेश

A कलकत्ता हुंगली प्रदेश

B दामोदर घाटी औद्योगिक प्रदेश

बम्बई पूना औद्योगिक प्रदेश

मद्रास कोयम्बटूर औद्योगिक प्रदेश

दार्जिलिंग तराई प्रदेश ,बिहार उत्तर प्रदेश , दिल्ली मेरठ आदि प्रमुख हैं।





नोट:- भारत के औद्योगिक प्रदेशो का विस्तृत अध्ययन भारत के भूगोल टॉपिक के अंतर्गत किसी दिन अपडेट होगा।





सत्य, सरल, एवं सबसे विश्वसनीय जानकारी के लिये आप हमारी वेबसाइट को निरन्तर देखते रहें।

हम प्रतिदिन नए तथ्य अपडेट करते रहते हैं।

अपने सम्बन्धियों को भी इस वेबसाइट के बारे में बताएं जिससे सबका लाभ हो 

हमारा प्रयास कि हम बनायें एक बेहतरीन शिक्षित समाज।


अमित कुमार शुक्ल
Blogger/C.S./G.A.S./Geography
प्रयागराज (उत्तर प्रदेश)

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जानिए भ्रंश घाटी, रैम्प घाटी, ब्लॉक पर्वत और होर्स्ट पर्वत क्या होते हैं?

विश्व की गर्म एवं ठंडी हवाएं।

परीक्षाओं में भूगोल की प्रमुख पुस्तकें व उनके लेखकों के सम्बंध में पूछे जाने वाले प्रश्न।