चाय से सम्बंधित तथ्य जिससे परीक्षाओं में अधिकतर प्रश्न पूछे जाते है।


चाय (tea)

चाय एक प्रमुख पेय फसल है जो उष्ण एवं उपोष्ण जलवायु का पौधा है परन्तु शीतोष्ण जलवायु के उष्णतर भागों (45°-50°अक्षांशों तक) में भी वर्षा तथा अन्य सुविधाएं प्राप्त होने पर इसे आसानी से उगाया जा सकता है।
चाय एक मामूली स्फूर्तिदायक पदार्थ भी है जो गर्म पानी मे पत्तियों के अर्क उतर जाने से स्वादिष्ट पेय बन जाती है।
इसमे सामान्य स्फुरण दायक थीन नामक तत्व रहता है।
व्यापारिक दृष्टि चाय की प्रमुख किस्मे हैं:-
1 भारतीय चाय
2 चीनी चाय
3 दोनों किस्मो की संकर चाय

रॉबर्ट ब्रूस नामक अंग्रेज ने 1830 के दशक में इसकी खेती प्रारम्भ की।
1834 में भारत से इसका निर्यात प्रारंभ हो गया।
शीघ्र ही बड़े पैमाने पर इसकी खेती प्रारम्भ हुई और भारत प्रमुख उत्पादक तथा निर्यातक बन गया।

भौगोलिक परिस्थितियां

इसके उत्पादन के लिये साधारणतया लम्बी ग्रीष्म ऋतु तथा 25℃-30℃ तापमान की आवश्यकता होती है लेकिन अधिक वर्षा वाले क्षेत्रों में अपेक्षाकृत उच्च भी हो सकता है।
सफलता पूर्वक उगाने के लिये 130cm से 150cm वर्षा पर्याप्त होती है परन्तु अधिक वर्षा में भी चाय होती है।
वस्तुतः ऊंचा तापमान , अधिक वर्षा, तथा वातावरण की ऊंची आर्द्रता का सहयोग चाय के विकास के लिये अच्छा होता है।
इसके लिए गहरी किंतु हल्की साधारण बलुई मिट्टी उपयुक्त होती है।
जिससे पानी मिट्टी में अभिसिंचित हो जाय और जड़ो में न लग पाये तथा जड़े गहराई तक प्रवेश पा सकें।

मानवीय श्रम
चाय उद्योग में पौधा उगाने से लेकर पत्ती तोड़ने और बाज़ार के लिये चाय की पत्तियां तैयार करने तक अधिकांशतः मानव श्रम की आवश्यकता होती है।
औरतें इस कार्य मे दक्ष मानी जाती हैं।

जापान और पूर्व सोवियत संघ के उत्पादन को छोड़कर चाय लगभग पूर्णतया विकासशील देश मे उगाई जाती है।
भारत , चीन , श्रीलंका पूर्वी अफ्रीका, इंडोनेशिया प्रमुख निर्यातक हैं।
यूनाइटेड किंगडम इन्ही देशों से आयात करके पुनः निर्यात करता है।

भारत के निर्यात व्यापार में चाय सर्वाधिक महत्वपूर्ण वस्तु रही है।
भारत विश्व के वृहदतम चाय उत्पादक देश है।
भारत मे अधिकांश चाय का उत्पादन निम्नलिखित स्थानों पर होता है:-
1 उत्तर पूर्वी भारत
इसके अंतर्गत असम के ऊपरी क्षेत्र, पश्चिमी बंगाल के दार्जिलिंग तथा जलपाईगुड़ी जिला शामिल हैं।

2 दक्षिण भारत
इसके अंतर्गत नीलगिरि, अन्नामलाई, इलाइची पहाड़िया, केरल तथा कुछ कर्नाटक के क्षेत्र शामिल हैं।

3 अन्य क्षेत्र
उत्तराखड, हिमाचल प्रदेश आदि।


आप सभी लोग वेबसाइट देखने के साथ साथ नोट्स बनाते चलें जिससे आपके पास नोट्स में तथ्य एकत्रित हो जाएगा जो आगे की परीक्षाओं में काम आएगा।

हमेशा नए तथ्य इस वेबसाइट पर आपको मिलते रहेंगे हमेशा इस वेबसाइट को देखते रहें। 

और अपने मित्रों  ,सम्बन्धियों को भी इसके बारे में बताएं ताकि सब लोग लाभान्वित हो सकें।
आप सबका बहुत बहुत आभार।

आप सभी अपने लक्ष्य को प्राप्त करें हम यही प्रार्थना करेंगे।

सत्य, सरल, एवं सबसे विश्वसनीय जानकारी के लिये आप हमारी वेबसाइट www.bhugolvetta.blogspot.com www.bhugolvetta.blogspot.com को निरन्तर देखते रहें।

हम प्रतिदिन नए तथ्य अपडेट करते रहते हैं।

अपने सम्बन्धियों को भी इस वेबसाइट के बारे में बताएं जिससे सबका लाभ हो 

हमारा प्रयास कि हम बनायें एक बेहतरीन शिक्षित समाज।


अमित कुमार शुक्ल
Blogger/C.S./G.A.S./Geography
प्रयागराज (उत्तर प्रदेश)



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जानिए भ्रंश घाटी, रैम्प घाटी, ब्लॉक पर्वत और होर्स्ट पर्वत क्या होते हैं?

विश्व की गर्म एवं ठंडी हवाएं।

परीक्षाओं में भूगोल की प्रमुख पुस्तकें व उनके लेखकों के सम्बंध में पूछे जाने वाले प्रश्न।