महासागरीय जल के तापमान के बारे में ऐसी जानकारी कहीं नही मिलेगी।


महासागरीय जल का तापमान:-

तापमान ऊष्मा का माप है।

यह किसी वस्तु की गर्माहट एवं शीतलता को मापता है।
तापमान महासागरीय जल का प्रमुख भौतिक लक्षण होता है।

यह समुद्री जल की गतियों एवं उसके संचरण तथा उसकी विशेषताओं को नियंत्रित करता है।

तापमान समुद्री जीव जंतुओं तथा वनस्पतियों के प्रकार को नियंत्रित करता है तथा उसके वितरण को प्रभावित करता है।

समुद्री जल के तापमान में गहराई के साथ भिन्नता मिलती है।

लेकिन सामान्यतः गहराई की ओर जाने पर तापमान में कमी आती है।

महासागरों का सर्वाधिक तापमान सतह पर ही प्राप्त होता है।

महासागरों का औसत तापमान 5 डिग्री सेंटीग्रेड से 33 डिग्री सेंटीग्रेड के बीच रहता है।





महासागरीय जल के तापमान को प्रभावित करने वाले कारक:-


1 अक्षांश

महासागरीय जल सतह पर सर्वाधिक तापमान विषुवत रेखा पर मिलता है लगभग 26 डिग्री सेंटीग्रेड।

विषुवत रेखा से ध्रुवों की ओर जाने पर यह घटता है।




2 प्रचलित पवनें/ठंडी एवं गर्म वायु राशियां

प्रचलित पवनें सागरीय सतह के तापमान में देशांतरीय भिन्नता लाती हैं।


3 गर्म एवं ठंडी जलधारा

धाराएं भी समुद्र के तापमान में देशांतरीय भिन्नता लाती है तथा समताप रेखाओं के अनुसरण करती है।


4 महासागरों का आकार व स्थिति

बड़े आकार वाले महासागरों का तापमान अपेक्षा कृत कम रहता है जिसका कारण उसका आकार बड़ा होना है।

छोटे महासागरों में तापमान अपेक्षाकृत अधिक पाया जाता है।

वे सागर जो निम्न अक्षांश में स्थित है और स्थल से घिरे है वे खुले सागरो के बजाय अधिक तापमान रखते है 
उदाहरण के लिये हम नीचे दिए गए चित्र से समझ सकते हैं।



5 वायुुुमण्डल की पारदर्शीताा एवं उच्च वायुुुदाब

जब उच्च वायुदाब की दशा प्राप्त होती है वहाँ आकाश हमेशा साफ रहता है जिस कारण आने वाले सौर विकिरण की मात्रा अधिक होती है।

जैसे:- लाल सागर, फारस की खाड़ी

विश्व मे सबसे ऊंचा तापमान इसी कारण उपोष्ण कटिबंधीय सागरों पर ही मिलता है।

6 वाष्पीकरण

महासागरीय सतह से सौर ऊर्जा की बड़ी मात्रा वाष्पीकरण की प्रक्रिया द्वारा नष्ट होती है अतः जिस सतह पर वाष्पीकरण अधिक होता है उस सतह का तापमान कम हो जाता है।

7 खारापन

खारापन भी सागरीय सतह के तापमान में परिवर्तन लाता है।

खारे जल की तापमान ग्रहण करने की क्षमता 4% कम हो जाती है।


Imp:-

भूमध्य रेखा पर सागरों का औसत वार्षिक तापमान 27.7 डिग्री सेंटीग्रेड रहता है।

अन्य स्थानों पर तापमान के क्षैतिज वितरण को इस चित्र द्वारा समझ सकते हैं



अन्य जानकारी के लिये हमेशा यह वेबसाइट देखते रहिये
हम प्रतिदिन नई जानकारियां अपडेट करते रहते हैं।

आप सबका हृदय से आभार।

अपने मित्रों को भी वेबसाइट के बारे में जरूर बताएं।

हमारा प्रयास कि हम बनायें एक बेहतरीन शिक्षित समाज।

अमित कुमार शुक्ल
Blogger/C.S./G.A.S. प्रयागराज उत्तर प्रदेश

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जानिए भ्रंश घाटी, रैम्प घाटी, ब्लॉक पर्वत और होर्स्ट पर्वत क्या होते हैं?

विश्व की गर्म एवं ठंडी हवाएं।

परीक्षाओं में भूगोल की प्रमुख पुस्तकें व उनके लेखकों के सम्बंध में पूछे जाने वाले प्रश्न।